ट्रेनों और उड़ानों में देरी का सिलसिला जारी, यात्री हो रहे परेशान

Nagpur-Trains and flights continues delay due to bad weather
ट्रेनों और उड़ानों में देरी का सिलसिला जारी, यात्री हो रहे परेशान
ट्रेनों और उड़ानों में देरी का सिलसिला जारी, यात्री हो रहे परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौसम की मार व लगातार छाए कोहरे के कारण रेलवे को नुकसान झेलना पड़ रहा है। रोजाना दर्जनों ट्रेनें लेट चल रही हैं। शुक्रवार को नागपुर होकर चलने वाली 19 ट्रेनें देरी से चलीं। ज्यादातर ट्रेनें उत्तर भारत से आने वाली हैं। इसमें 12511 गोरखुपर-त्रिवेंद्रम सेंट्रल राप्तिसागर 14.00 घंटे, 12512 त्रिवेंद्रम सेंट्रल-गोरखपुर राप्तिसागर एक्सप्रेस 9.00 घंटे देरी से चली। साथ ही 12687 मदुराई-चंडीगढ़ देहरादून एक्सप्रेस 5.30 घंटे, 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 1.10 घंटे, 02113 सोलापुर-नागपुर सुपरफास्ट स्पेशल 2.15 घंटे, 12410 ह. निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2.00 घंटे, 12616 नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस 1.00 घंटे, 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 1.00 घंटे, 22692 ह. निजामुद्दीन-बंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 16094 लखनऊ-चेन्नई सेंट्रल गोमतीसागर एक्सप्रेस 2.45 घंटे, 04155 कानपुर सेंट्रल-काचीगुंडा सुपरफास्ट स्पेशल 2.30 घंटे, 12722 ह. निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम दक्षिण एक्सप्रेस 2.00 घंटे, 12859 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 1.00 घंटे, 12833 अहमदाबाद-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 12102 हावड़ा-मुंबई एलटीटी ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स 2.10 घंटे, 12622 नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल 3.40 घंटे, 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट 2.10 घंटे, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट 1.10 घंटे, 12644 ह. निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम स्वर्ण जयंती 2.00 घंटे देरी से चली।

विमानों में देरी का सिलसिला जारी, मुंबई, बंगलुरु, इंदौर, पुणे के विमानों में देरी

मौसम के चलते लगातार विमानों में देरी का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार को भी विमानों में देरी दर्ज की गई जिसकी वजह से आगे की उड़ानों में भी देरी हुई। शुक्रवार को मुंबई, बंगलुरु, इंदौर और पुणे के विमान नागपुर देरी से पहुंचे। जानकारी के अनुसार पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 284) देर रात 2.15 बजे से 1 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान (क्रमांक 627) सुबह 7.20 बजे से 2 घंटा देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 509) सुबह 7.45 बजे से 2  घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 5388) दोपहर 1.05 बजे से 2 घंटा देरी से, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 202) शाम 7.20 बजे से 1.30 घंटा देरी से, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 436) रात 8 बजे से 1 घंटा देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा। वहीं, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 5377) रात 10.10 बजे से 1 घंटा देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 525) रात 10.30 बजे से आधा घंटा देरी से और बंगलुरु से आने वाले गो एयर का विमान (क्रमांक 812) रात 11.55 बजे से 45 मिनट देरी से संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।

 

Created On :   3 Jan 2020 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story