नागपुर की खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने जीता राष्ट्रमंडल शतरंज का स्वर्ण

Nagpurs chess player Divya Deshmukh won Commonwealth gold medal
नागपुर की खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने जीता राष्ट्रमंडल शतरंज का स्वर्ण
नागपुर की खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने जीता राष्ट्रमंडल शतरंज का स्वर्ण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी की उदीयमान शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज स्पर्धा के अंडर-16 आयु वर्ग के स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है। दिव्या ने सात दौर की स्पर्धा में कुल 6 अंक हासिल करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं राष्ट्रमंडल के ओपन वर्ग में भी दिव्या दुनिया के दिग्गज शतरंज खिलाड़ियों को चुनौती दे रही है। आठवें दौर की समाप्ति के बाद उनके पास पांच अंक है।

देश की राजधानी में चल रही राष्ट्रमंडल शतरंज स्पर्धा में दिव्या ने एकबार फिर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस खेल में यह उनका तीसरा स्वर्ण पदक है। महज साढ़े बारह वर्ष की दिव्या अंडर-16 के साथ ओपन वर्ग में भी खेल रही है, जो अपने-आप में बड़ी बात है। स्पर्धा के सातवें और अंतिम दौर के मुकाबले में टॉप बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए दिव्या ने संस्कृति गोयल को चारों खाने चित कर दिया। संस्कृति की हार के साथ दिव्या का स्वर्ण पक्का हो गया। वहीं ओपन वर्ग के 9वें दौर की बाजी में उन्हें ग्रैंड मास्टर प्रवीण तिपसे के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा। दिव्या के पास ओपन वर्ग में इस समय 5 अंक है।

महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर के मानकों किया पूरा
दिव्या ने हाल ही में महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर के मानकों को पूरा किया। इस खिताबी जीत के साथ दिव्या का चयन तुर्की में होने वाले सब जूनियर ओलिंपियाड के लिए हुआ। पांच सदस्यीय दल में दिव्या अकेली लड़की है। इसके अलावा अबुधाबी में अगस्त के महीने में होने वाली शतरंज स्पर्धा के लिए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने दिव्या का चयन भारतीय टीम में किया है। वहीं ग्रीस में पिछले दिनों आयोजित वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व भी किया।

Created On :   3 July 2018 1:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story