- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नकुल पाटील महाराष्ट्र राज्य हथकरघा...
नकुल पाटील महाराष्ट्र राज्य हथकरघा महामंडल के अध्यक्ष बने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर स्थित महाराष्ट्र राज्य हथकरघा महामंडल के अध्यक्ष पद पद पर प्रकाश नुकल पाटील की नियुक्ति की गई है। पाटील को अध्यक्ष पद के साथ ही निदेशक पद की भी जिम्मेदारी सौपी गई है। राज्यपाल सी विद्यासागर ने यह नियुक्ति की है। प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। पाटील ठाणे के भिवंडी तहसील के पडघा के निवासी हैं।
शुभ्रांशु दीक्षित भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बने
इसके अलावा भाजपा के युवा नेता शुभ्रांशु दीक्षित को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने उनकी नियुक्ति की है। लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय दीक्षित अब तक सैकड़ों लोगों को तीर्थयात्राएं करा चुके हैं। हाल ही में उनके नेतृत्व में सैंकड़ों मुस्लिमों ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की थी। अपनी नियुक्ति पर दीक्षित ने श्रीमती महाजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।
Created On :   7 Dec 2018 6:13 PM IST