विपक्ष का शिवसेना पर बड़ा हमला, फडणवीस बोले - इतिहास में झूठी सरकार के तौर पर लिखा जाएगा राज्य सरकार का नाम

Name of state government will be written in history as a false government - Fadnavis
विपक्ष का शिवसेना पर बड़ा हमला, फडणवीस बोले - इतिहास में झूठी सरकार के तौर पर लिखा जाएगा राज्य सरकार का नाम
विपक्ष का शिवसेना पर बड़ा हमला, फडणवीस बोले - इतिहास में झूठी सरकार के तौर पर लिखा जाएगा राज्य सरकार का नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए महाराष्ट्र के इतिहास की सबसे झूठी सरकार है। ठाकरे सरकार का नाम झूठी सरकार के तौर पर राज्य के इतिहास में लिखा जाएगा। अधिवेशन के पहले दिन किसानों के बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगाने का ऐलान किया गया और आखिरी दिन उसे हटा दिया गया। इसके लिए दिए कारण पूरी तरह असत्य है। इसके खिलाफ भी हम विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे। राज्य के किसानों और गरीबों को सरकार ने बिजली का झटका दिया है। विपक्ष के नेता ने कहा कि जिस किसान से कर्जमुक्ति का वादा किया था उसको एक पैसे नहीं दिए गए। दो लाख से ज्यादा कर्ज वाले किसानों को, पुनर्गठित कर्ज, बकरी, मुर्गी, भेड़ पालने वाले किसानों को कर्जमाफी नहीं दी गई। किसानों से ठगी की गई। फसल बीमा को लेकर भी झूठी जानकारी दी गई। फसल बीमा के नियम बनाने और टेंडर निकालने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। केंद्र सरकार प्रति हेक्टेयर कितना पैसा देना है इतना ही फैसला करती है। सरकार ने फसल बीमा के नियम बदले जिससे सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हुआ। चार साल में एक बार भी शिकायत नहीं आई। फिर भी शिवसेना कंपनियों में जाकर मारपीट और आंदोलन कर रही थी। अब केंद्र सरकार की ओर उंगली दिखा रहे हैं। सरकार ओबीसी और मराठा आरक्षण को लेकर भी अलग-अलग भूमिकाएं ले रही हैं जिससे दोनों आरक्षण मुश्किल में पड़ जाएंगे। सरकार किसी को न्याय नहीं दे पाई है।  

वझे के वकील हो गए हैं उद्धव ठाकरे-फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सचिव वझे के लिए उद्धव ठाकरे वकील बन गए हैं। उन्हें दूसरा वकील खोजने की जरूरत नहीं है। जिस व्यक्ति के खिलाफ इतने सबूत है ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बचा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि वझे के पास ऐसी कौन सी जानकारी है जिसके चलते मुख्यमंत्री को उसका बचाव करना पड़ रहा है। हमें पता है वह ओसामा बिन लादेन नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री के फैसले तुगलकी है।    

राहुल गांधी के नक्शे कदम पर हैं पटोले

एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की बातों को गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है। उनकी हालत राहुल गांधी जैसी है। पटोले राहुल के नक्शेकदम पर हैं। इसके पहले पटोले ने कहा था कि रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के घर पर बने हेलिपैड के इस्तेमाल की अनुमति दिलाने भाजपा ने धमकी प्रकरण की साजिश रची है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अंबानी के घर की छत पर हेलिपैड तैयार है पर उऩके इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिल रही है।   
 

Created On :   11 March 2021 7:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story