राष्ट्रीय मतदाता दिवस विशेष : जानिए क्या है राज्य में मतदाताओं की मौजूदा स्थिति      

National Voter Day: Know what is the current status of voters
राष्ट्रीय मतदाता दिवस विशेष : जानिए क्या है राज्य में मतदाताओं की मौजूदा स्थिति      
राष्ट्रीय मतदाता दिवस विशेष : जानिए क्या है राज्य में मतदाताओं की मौजूदा स्थिति      

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय चुनाव आयोग के अभियान के बाद प्रदेश में 9 लाख 63 हजार नए मतदाता बने हैं। जबकि 18 और 19 साल की उम्र वाले 2 लाख 94 हजार युवाओं को मताधिकार प्राप्त हुआ है। वहीं राज्य भर से 3 लाख 64 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। राज्य में कुल 8 करोड़ 48 लाख 96 हजार 357 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 4 करोड़ 45 लाख 67 हजार 486 और महिला मतदाता 4 करोड़ 3 लाख 27 हजार 16 हैं। महाराष्ट्र में 1855 किन्नर मतदाता भी हैं। राज्य सरकार के उपसचिव व सह मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल वलवी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को नंदूरबार में नए वोटरों को मतदाता पहचान पत्र दिया जाएगा। वलवी ने बताया कि राज्य में बीते साल अगस्त महीने से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। 

कहां पर कितने मतदाता 

राज्य में सर्वाधिक मतदाता मुंबई उपनगर में 67 लाख 99 हजार हैं। जबकि मुंबई शहर में 24 लाख 53 हजार और ठाणे में 59 लाख 27 हजार मतदाता हैं। सबसे कम सिंधुदुर्ग में 6 लाख 50 हजार मतदाता हैं। 

जिला-          मतदाता

नागपुर  में 39 लाख 19 हजार, 
औरंगाबाद  में 26 लाख 50 हजार, 
अकोला   में 14 लाख 82 हजार, 
नाशिक  में 43 लाख 15 हजार, 
अमरावती  में 23 लाख 29 हजार, 
नांदेड़  में 24 लाख 22 हजार, 
नंदूरबार में 11 लाख 68 हजार, 
यवतमाल में 20 लाख 75 हजार, 
बुलढाणा में 19 लाख 67 हजार, 
वाशिम में 9 लाख 32 हजार, 
भंडारा में 9 लाख 52 हजार, 
गोंदिया में 10 लाख 50 हजार, 
चंद्रपुर में 18 लाख 17 हजार, 
गडचिरोली में 7 लाख 50 हजार, 
यवतमाल में 20 लाख 75 हजार,
 परभणी में 13 लाख 40 हजार, 
जालना में 14 लाख 66 हजार, 
हिंगोली में 8 लाख 78 हजार, 
बीड़ में 19 लाख 74 हजार, 
लातूर में 18 लाख 18 हजार, 
उस्मानाबाद में 12 लाख 89 हजार और 
अहमदनगर में 33 लाख 9 हजार मतदाता हैं।                     

किन्नर मतदाता ठाणे में सबसे ज्यादा 

राज्य भर में फिलहाल 1855 किन्नर मतदाता हैं। इसमें से ठाणे जिले में सबसे अधिक 330, मुंबई उपनगर में 317, मुंबई शहर में 104, पुणे में 141, अहमदनगर में 129, नागपुर में 90, जलगांव में 78, अकोला में 37, यवतमाल में 30, नांदेड़ में 58, नाशिक में 73, अमरावती में 51, चंद्रपुर में 11, वर्धा में 12, औरंगाबाद में 18, बीड़ में 10, धुलिया में 20, नंदूरबार में 11, सोलापुर में 53, पालघर में 86, कोल्हापुर में 69, सांगली में 57 किन्नर मतदाता हैं। जबकि भंडारा, गडचिरोली और जालना में एक भी किन्नर मतदाता नहीं हैं। 

सबसे अधिक और सबसे कम मतदाता 

मुंबई उपनगर -  67 लाख 99 हजार

सिंधुदुर्ग - 6 लाख 50 हजार 

राज्य में मतदाताओं की मौजूदा स्थिति

राज्य में कुल 8 करोड़ 48 लाख 96 हजार 357 
पुरुष मतदाता - 4 करोड़ 45 लाख 67 हजार 486
महिला मतदाता - 4 करोड़ 3 लाख 27 हजार 16 
किन्नर मतदाता - 1855 

Created On :   24 Jan 2018 8:06 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story