बिल्डर से वसूली के लिए ठेले पर बम रखने वाले गिरफ्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बिल्डर से वसूली के लिए ठेले पर बम रखने वाले गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई । नई मुंबई के कलंबोली इलाके में स्थित सुधागड स्कूल के बाहर ठेले पर बम रखने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन में खुलासा हुआ है कि आरोपी बम धमाके के जरिए दहशत फैलाकर एक बिल्डर से दो करोड़ रुपए की वसूली करना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक वसूली के पैसे से एक आरोपी अपना कर्ज का बोझ उतारना चाहता था जबकि दूसरे को इलाज के खर्च के लिए पैसों की जरूरत थी।  गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुशील साठे, मनीष भगत और दीपक दांडेकर है।

नई मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि दांडेकर ने टाइमर बम की तरह दिखने वाली चीज को रखने के लिए पुणे में रहने वाले साठे की मदद ली थी। वहीं भगत की मदद से आरोपियों ने बम बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए 12 वोल्ट की बैटरी, तार, घड़ी, लोहे के सरिए आदि की खरीदारी कराई थी। बम रखने के लिए ठेले का इंतजाम भी भगत ने ही किया था। पूछताछ में दांडेकर और साठे ने अमोनियम नाइट्रेट और जिलेटिन की मदद से धमाके की साजिश रचने की बात स्वीकार की। दोनों ने बताया कि एक बिल्डर का घर स्कूल के बगल में है। इस धमाके के जरिए बिल्डर को डराकर उससे दो करोड़ रुपए की वसूली की साजिश रची गई थी।

दांडेकर को अपने कर्ज का बोझ उतारने और साठे को इलाज के लिए नियमित लगने वाले मंहगे इंजेक्शन के लिए 12 लाख रुपयों की जरूरत थी। चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने अप्रैल महीने में दांडेकर पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। इसे 5 लाख रुपए डिपाजिट करने को कहा गया था। पत्नी के गहने बेचकर भी वह सिर्फ 3 लाख रुपए जुटा पाया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बिल्डर के घर के पास धमाका करने और फिर फोन कर उसे धमकाने की साजिश रची कि दूसरा बम उसके घर में रखा गया है और वह भी जल्द ही फटेगा। पुलिस ने बताया कि दांडेकर के पिता का पत्थर की खदान का व्यवसाय है इसके चलते उसे बम बनाने के तरीके की जानकारी थी।

Created On :   4 July 2019 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story