ब्रह्माकुमारीज् में चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकियां

Navratri: Beautiful tableaux of Chaitanya goddesses in Brahma Kumaris
ब्रह्माकुमारीज् में चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकियां
नवरात्रि ब्रह्माकुमारीज् में चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा छापरु नगर स्थित सेवाकेंद्र पर बहुत सुंदर मनोहारी झांकियों का आयोजन किया गया है। दलवी नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसीपल अनघा सहारे, उपाध्यक्ष  सुभाष गोतमारे, छापरु नगर सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रक्षा दीदी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर झांकियों का शुभारंभ किया गया। 4 अक्टूबर तक शाम 6 से रात 9.30 बजे तक देवी लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा,  उमादेवी, गायत्री आदि चैतन्य देवियों का दर्शन भक्त कर सकेंगे। इसमें विशेष नवरात्रि का अाध्यात्मिक रहस्य भी बताया जा रहा है। झांकियों में विशेष आकर्षण का केंद्र म्हैषासुर वध दिखाया गया है। चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें मनुष्य आत्माओं के चरित्र उत्थान से श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना कैसे हो, राजयोग एवं आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा अनेक व्यसनों जैसे तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, खर्रा, मोबाइल एडिक्शन से व्यक्ति कैसे छुटकारा पा सकता है, कैसे जीवन को खुशियों से भरे और तनाव मुक्त जीवन जिये इस पर प्रकाश डाला गया है। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। नागपुर सेवाकेंद्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी तथा सहसंचालिका मनीषा दीदी ने चैतन्य नवदुर्गा झांकी एव राजयोग चित्र प्रदर्शनी का लाभ लेने का आह्वान किया है।

विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति ने किए खामला वाली माता के दर्शन

खामला वाली माता मंदिर में विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने माता के दर्शन किए। नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी सहित हजारों भक्तों ने यात्रा कर खामला वाली माता के दरबार में हाजिरी लगाई। सिंध माता मंडल के महासचिव प्रकाश तोतवानी के संयोजन में जारी जम्मू-कश्मीर के शिव खोड़ी की यात्रा करने भक्तों की लंबी कतारें लग रही हैं। पंजू तोतवानी, नारायण भोजवानी, परमानंद शंभुवानी, राजन रामचंदानी, नंदलाल चेतवानी, दौलतराम चंदवानी, संतोष खत्री, दिलीप चेनानी, जज हेमनानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, सेवाधारियों की उपस्थिति रही। रविवार को मां  देवी आराधना, आह्वान, हवन होगा। शाम 6 बजे ललिता सहस्रनाम  कुंकुमारचना, आरती, दीक्षावन किया जाएगा।

Created On :   2 Oct 2022 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story