- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- 5 वाहनों को नक्सलियों ने लगा दी आग...
5 वाहनों को नक्सलियों ने लगा दी आग

By - Bhaskar Hindi |16 May 2022 2:53 PM IST
करतूत 5 वाहनों को नक्सलियों ने लगा दी आग
डि़जिटल डेस्क, गड़चिरोली. जिले की एटापल्ली तहसील के मवेली से मोहुर्ली की बीच सड़क का निर्माणकार्य जारी है। इस कार्य को रोकने के लिए रविवार की रात 20 से 25 नक्सलियों ने एक के बाद एक ऐसे कुल 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यहां मौजूद कुछ मजदूरों की नक्सलियों ने पिटाई भी की। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने सड़क निर्माणकार्य बंद करने की चेतावनी भी दी। इस आगजनी में 2 पोकलेन, 1 ट्रक, 1 ट्रैक्टर और एक ग्रेडर को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया।
Created On :   16 May 2022 8:22 PM IST
Next Story