एनसीपी की मांग- सावरकर पर जारी पुस्तिक वापस ले कांग्रेस

NCP demands to Congress withdraw booklet issued on Savarkar
एनसीपी की मांग- सावरकर पर जारी पुस्तिक वापस ले कांग्रेस
एनसीपी की मांग- सावरकर पर जारी पुस्तिक वापस ले कांग्रेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा विनायक दामोदर सावरकर पर विवादित पुस्तिका जारी करना उसके मित्र दल राकांपा को पसंद नहीं आया है। पार्टी ने विवादास्पद पुस्तक को वापस लेने की मांग की है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि चूंकि सावरकर जीवित नहीं हैं, इसलिए उनके बारे में इस तरह का दावा करना गलत है। वीर सावरकर, कितने ‘वीर’?’’ शीर्षक वाली हिंदी पुस्तिका हाल ही में मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सेवा दल के एक शिविर में वितरित की गई थी। पुस्तिका में सावरकर की देशभक्ती और वीरता पर भी सवाल उठाया गया है। इसमें यह भी दावा किया गया कि अंडमान की सेलुलर जेल से रिहा होने के बाद सावरकर को अंग्रेजों से पैसा मिला था। सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच शारीरिक संबंध थे।                

मलिक ने कहा-पुस्तिका को वापस ले लिया जाना चाहिए। आपके किसी व्यक्ति के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन जो व्यक्ति जीवित नहीं हैं, उनके खिलाफ ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणी करना सही नहीं है। इसके पहले शुक्रवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि वीर सावरकर एक महान व्यक्ति थे और एक महान व्यक्ति बने रहेंगे। एक तबका उनके खिलाफ बातें करता रहता है। यह उनके दिमाग में भरी गंदगी दिखाता है। जबकि भाजपा ने इस पुस्तिका पर पाबंदी लगाने की मांग की है।     

Created On :   5 Jan 2020 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story