37 किलो गांजे के साथ राकांपा मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष गिरफ्तार

NCP leader arrested with 37 kg of ganja, cost of four lakh rupees
37 किलो गांजे के साथ राकांपा मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष गिरफ्तार
37 किलो गांजे के साथ राकांपा मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राकांपा मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष को पुलिस ने 37 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की खेप की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई गई है। मामले में चार और आरोपी पकड़े गए हैं। गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम सोहैल सैयद (47) है जो राकांपा का नेता है। उसके अलावा सुल्तान सैयद, शहजाद सैयद, शफीक सैयद और फयाज सैयद नाम के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी सोहैल के रिश्तेदार हैं।

गांजे की खेप भरकर ले जा रहे थे

देवनार पुलिस ने जाल बिछाकर गोवंडी इलाके से आरोपियों को उस वक्त पकड़ा जब वे एक स्कॉर्पियो में गांजे की खेप भरकर ले जा रहे थे। जिस गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा हुआ था पुलिस को झांसा देने के लिए उस पर प्रेस और महाराष्ट्र गुनाह तपास भी लिखा रखा था। पुलिस के मुताबिक सोहैल के खिलाफ पहले भी जाली नोट और नशे के कारोबार के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। गांजे के अलावा आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही गाड़ी, मोबाइल और सिम कार्ड भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। तलाशी के दौरान मिली 62 हजार की नगदी भी जब्त कर ली गई है। आरोपी नशे की खेप कहां से लाए थे और इसे किन लोगों को बेचने की तैयारी कर रहे थे इसकी छानबीन की जा रही है।    

Created On :   2 April 2018 8:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story