- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जुर्माना भरने के लिए कहा तो राकांपा...
जुर्माना भरने के लिए कहा तो राकांपा नेता ने पुलिसकर्मी को पीटा - दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना भरने को बोलने से नाराज राकांपा पदाधिकारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों को पीट दिया। घटना ठाणे जिले के कल्याण इलाके की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश जारी है। मामले का मुख्य आरोपी शरद गवली कल्याण-डोंबिवली राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष है। गवली के साथ पुलिस ने निवेदन पुष्पराजन नाम के उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपियों को कोसलेवाडी पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा और जुर्माना भरने को कहा। इससे नाराज आरोपियों ने पुलिसवालों के साथ धक्कामुक्की और गालीगलौज शुरू कर दी। आरोपियों के पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए उन्हें अपने रसूख की धौंस दिखाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Created On :   19 April 2019 8:59 PM IST