NCP के 18 नगरसेवक पार्टी से बर्खास्त, अहमदनगर मनपा में भाजपा के पक्ष में किया था मतदान

NCPs 18 corporators suspended from party-polled in favor of BJP during Ahmednagar Municipal Corporation
NCP के 18 नगरसेवक पार्टी से बर्खास्त, अहमदनगर मनपा में भाजपा के पक्ष में किया था मतदान
NCP के 18 नगरसेवक पार्टी से बर्खास्त, अहमदनगर मनपा में भाजपा के पक्ष में किया था मतदान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर महानगर पालिका के महापौर चुनाव में पार्टी के निर्देशों को दरकिनार कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने वाले 18 नगरसेवकों को पार्टी से निकाल दिया गया है। जबकि राकांपा जिलाध्यक्ष को भी निलंबित किया गया है। प्रदेश राकांपा के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बताया कि पार्टी के इन 18 नगरसेवकों को निर्देश दिया गया था कि कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करे, लेकिन राकांपा के इन 18 नगरसेवकों ने पार्टी के आदेश को न मानते हुए दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।

इसको लेकर इन नगरसेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इनकी तरफ से पार्टी की इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शनिवार को इन 18 नगरसेवकों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है और राकांपा जिलाध्यक्ष माणिकराव विधाते को निलंबित किया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण यह करवाई की गई है। 

 

Created On :   12 Jan 2019 12:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story