नई टीम ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान,जिला स्तर पर भी हाेगा बदलाव

Newly appointed state president balasaheb thorat take charge
नई टीम ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान,जिला स्तर पर भी हाेगा बदलाव
नई टीम ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान,जिला स्तर पर भी हाेगा बदलाव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रदेश कांग्रेस की नई टीम ने कमान संभाल ली है। गुरुवार को मुंबई के तिलक भवन में पदग्रहण समारोह हुआ। अशोक चव्हाण ने बालासाहब थोरात को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा। 6 कार्याध्यक्षों ने भी पदभार संभाला। कार्याध्यक्षों में डॉ.नितीन राऊत, यशोमति ठाकुर, डॉ.विश्वजीत कदम, बसवराज पाटील व मुजफ्फर हुसैन शामिल है। पदभार ग्रहण के बाद अध्यक्ष थाेरात के साथ सभी कार्याध्यक्षों ने चैत्यभूमि व सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। बाद में पदग्रहण का आभार कार्यक्रम हुआ।

प्रदेश के नेताओं का बढ़ा प्रभाव

पदग्रहण समारोह में नागपुर व विदर्भ से प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बताया गया है कि जल्द ही जिला स्तर पर भी जवाबदारी का फेरबदल होनेवाला है। अध्यक्ष व कार्याध्यक्ष ने अलग से बैठक लेकर विभागवार संगठन कार्य व चुनाव तैयारी पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि जल्द ही प्रदेश स्तर पर सरकार के विरोध में आंदोलनकारी भूमिका अपनायी जाएगी। आंदोलन किए जाएंगे। प्रदेश संगठन में विदर्भ के नेताओं का प्रभाव बढ़ा है। कार्याध्यक्ष डॉ.नितीन राऊत, कार्याध्यक्ष यशोमति ठाकुर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्‌टीवार विदर्भ से ही है।

एक समय में विदर्भ को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। आपातकाल के समय कांग्रेस की देश भर में स्थिति ठीक नहीं थी। देश में कांग्रेस की पराजय की उस स्थिति में भी विदर्भ में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे। लिहाजा प्रदेश में कांग्रेस काे आधार देने के लिए विधानसभा चुनाव विदर्भ में ताकत दिखाने का प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक जवाबदारी का विकेंद्रीकरण किया जा रहा है। नितीन राऊत काे पूर्व विदर्भ, यशोमति ठाकुर को पश्चिम विदर्भ की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर भी रणनीतिक मामलों में उनकी जिम्मेदारी प्रमुखता से रहेगी। विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख नाना पटोले भी विदर्भ से ही है। 22 जुलाई के बाद प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कार्य की नई तस्वीर सामने दिखने लगेगी। 

 

Created On :   18 July 2019 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story