बेल्जियम में है परमबीर सिंह, चंडीगढ़ और नेपाल के रास्ते पहुंचे

Nirupams big claim - Parambir Singh is in Belgium
बेल्जियम में है परमबीर सिंह, चंडीगढ़ और नेपाल के रास्ते पहुंचे
निरुपम का बड़ा दावा बेल्जियम में है परमबीर सिंह, चंडीगढ़ और नेपाल के रास्ते पहुंचे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व सांसद तथा मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के बेल्जियम में होने का दावा किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि परमबीर चंडीगढ़ और नेपाल के रास्ते बेल्जियम भाग गए हैं। निरुपम ने यह भी पूछा कि परमबीर को बेल्जियम में जाने के लिए किसने मदद की? निरुपम ने कहा कि मुझे मिली जानकारी के अनुसार परमबीर बेल्जियम में हैं। लेकिन उन्हें बेल्जियम जाने कैसे दिया गया? उन्हें बेल्जियम में भागने या भगाने का इंतजाम किया गया क्या? अगर ऐसा है तो केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल उठेंगे। निरुपम ने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियों को अधिकृत रूप से खुलासा करना चाहिए कि परमबीर किस देश में हैं और उन्होंने किसी देश की नागरिकता ले ली है क्या?  निरुपम ने कहा कि परमबीर के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं। जिसमें से जबरन वसूली के दो मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। परमबीर ने ही प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपए के वसूली का आरोप लगाया था। जिसके बाद देशमुख को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। देशमुख के खिलाफ जांच जारी है लेकिन परमबीर पुलिस और सीबीआई के पकड़ के बाहर हैं। 

Created On :   31 Oct 2021 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story