48 हजार में 6 हजार किसानों का अब तक नहीं हुआ वेरिफिकेशन, इन किसानों को नहीं मिलेगा फसल कर्ज

No verification of 6000 farmers in 48000, these farmers will not get crop loan
48 हजार में 6 हजार किसानों का अब तक नहीं हुआ वेरिफिकेशन, इन किसानों को नहीं मिलेगा फसल कर्ज
48 हजार में 6 हजार किसानों का अब तक नहीं हुआ वेरिफिकेशन, इन किसानों को नहीं मिलेगा फसल कर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य की महा विकास आघाडी सरकार ने सत्ता में आते ही किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया था। जिले में इसके लिए 48 हजार किसान पात्र हुए थे, लेकिन 6 हजार किसान ऐसे हैं, जिनका वेरिफिकेशन नहीं होने से इन्हें नया फसल कर्ज नहीं मिल सकेगा। याद रहे राज्य सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले कर्जमुक्ति योजना के तहत 2 लाख तक का कर्ज माफ किया था। 1 अप्रैल 2015 से 30 सितंबर 2019 तक का कर्ज माफ किया गया था। कर्जमुक्ति के लिए पात्र किसानों को सेतु या आपले सरकार केंद्र से वेरिफिकेशन करना था। लॉकडाउन के कारण तहसील स्तर पर सेतु व आपले सरकार केंद्र बंद पड़े थे। 6 हजार किसानों का वेरिफिकेशन बाकी है और इस कारण बैंक से इन्हें नया कर्ज नहीं मिल सकेगा। तहसीलाें में अब सेतु कार्यालय शुरू हो चुके है। सेतु या आपले सरकार केंद्र से वेरिफिकेशन किया जा सकता है। वेरिफिकेशन के बाद इन्हें नया फसल कर्ज मिल सकेगा।

वेरिफिकेशन कर नया कर्ज ले

प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक विजयसिंह बैस सेतु या आपले सरकार केंद्र से वेरिफिकेशन करने के बाद सीधे बैंक जाकर नया कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। वेरिफिकेशन होने के बाद किसान को केवल आधार कार्ड लेकर बैंक जाना है। पुराना कर्ज नहीं होने पर इन्हें नया फसल कर्ज मिल सकता है।

Created On :   22 Jun 2020 8:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story