मुंबई में इस साल पानी का टोटा नहीं, लबालब भरे सभी तालाब

No water Shortage in mumbai, All ponds have been filled up
मुंबई में इस साल पानी का टोटा नहीं, लबालब भरे सभी तालाब
मुंबई में इस साल पानी का टोटा नहीं, लबालब भरे सभी तालाब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हर साल गर्मियों के दिनों में पानी कि किल्लत पैदा हो जाती है। पर इस साल अच्छी बारिश होने के चलते इस समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। महानगर को जलापूर्ति करने वाले सभी तालाब लबालब भर गए हैं।

मुंबई में हर रोज 3750 एमएलडी पानी सप्लाई की जरूरत पड़ती है। मुंबई शहर को जलापुर्ति करने वाले तलाव क्षेत्रो के आस पास हुई अच्छी बारिश से सभी सात तलाबों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है। इन सात तालाब में से पांच लगभग एक महीने पहले ही भर गए थे। बाकी दो तालाब अब भरे हैं। इन सभी सातों तालाब में 4 सितंबर तक कुल 13 लाख 93 हजार 826 एमएलडी लीटर पानी जमा हो चुका है।

मुंबई शहर को तानसा, मोडक सागर, अप्पर वैतरणा, मध्य वैतरणा, तुलसी, विहार, भातसा तालाब से पानी सप्लाई किया जाता है। इन तावाबों में जमा हुए पानी से अब अगले एक साल तक पानी की समस्या नहीं होगी। 

Created On :   5 Sept 2018 3:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story