डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-यूपी वालों को किसी से डरने की जरूरत नहीं

north Indians living in Mumbai do not have to fear -Maurya
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-यूपी वालों को किसी से डरने की जरूरत नहीं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-यूपी वालों को किसी से डरने की जरूरत नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार यूपी को विकसित राज्य बनाने में जुटी है। अब मुंबई में रहने वाले उत्तरभारतीयों को किसी से डरने की जरूरत नहीं। यहां के लोगों  को अपने विकास के साथ-साथ अपने प्रदेश के विकास के बारे में भी सोचना चाहिए। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। मौर्य सामाजिक संस्था ‘अभियान’ की तरफ से उत्तर प्रदेश दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। मुंबई की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘अभियान" की ओर से पिछले 30 वर्षों से महानगर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता है। इस बार यूपी की योगी सरकार भी उत्तर प्रदेश में अधिकृत तौर पर उत्तर प्रदेश दिवस मना रही है। अभियान के अध्यक्ष मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्र की तरफ से मंगलवार की शाम सांताक्रुज पश्चिम में आयोजित समारोह में यूपी के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 हजार करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की घोषणा की है। 


उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र के बीच सांस्कृतिक रिश्ता 

मौर्य ने महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के सांस्कृतिक रिश्ते को मजबूती प्रदान करने के लिए दोनों सरकारों के बीच हुए समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि भाषा और संस्कृति के बीच रिश्ते ही दो प्रदेशों के विकास को गति देते हैं। उन्होंने मुंबई में उत्तरप्रदेश दिवस की शुरुवात करनेवाले अभियान के संस्थापक अमरजीत मिश्र को शॉल श्रीफल व प्रयाग में 2019 में होनेवाले महाकुंभ का लोगो देकर सम्मानित किया। ‘अभियान" के प्रमुख और मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार तहसील स्तर पर मनाया जाने वाला "उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस" ‘अभियान" के ही प्रयासों का फल है। देश में यह पहली संस्था है जो इतने वर्षों से प्रति वर्ष 24 जनवरी को "उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस" का आयोजन कर रही है। है।


सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ महेंद्र सिंह, मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार, पूर्व राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में लोकगायक रामाज्ञा राम, लोकगायिका कल्पना, लोक गायक सुरेश शुक्ल व नृत्य निर्देशक संतोष सागर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

Created On :   24 Jan 2018 6:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story