- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अजीत दादा को भाषण न देने देना...
अजीत दादा को भाषण न देने देना महाराष्ट्र का अपमान- सुले
By - Tejinder Singh |14 Jun 2022 9:19 AM GMT
निशाना अजीत दादा को भाषण न देने देना महाराष्ट्र का अपमान- सुले
डिजिटल डेस्क, अमरावती. राकांपा की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि अजीत पवार राज्य के उप मुख्यमंत्री और पुणे जिले के पालकमंत्री हैं। उनके जिले में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था। मंच पर उपमुख्यमंत्री पवार भी मौजूद थे। इसके बाद भी उन्हें भाषण न देने दिया, जोकि महाराष्ट्र का अपमान है और यह योग्य नहीं है। वे मंगलवार को सरकारी विश्राम गृह में पत्र-परिषद में पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते समय बोल रही थीं। इसी कार्यक्रम में विपक्ष नेता देवेन्द्र फडणवीस को बोलने का मौका दिया गया, हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं लेकिन हमारी पार्टी के नेता का अपना करना गलत है।
Created On :   14 Jun 2022 2:48 PM GMT
Next Story