- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जीआरपी में हड़कंप : छुट्टी नहीं मिली...
जीआरपी में हड़कंप : छुट्टी नहीं मिली तो Whats App पर डाला मैसेज- आत्महत्या कर लूंगा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक जीआरपी कर्मचारी ने लगातार मांग करने के बाद भी छुट्टी नहीं मिलने पर उसने कार्यालयीन व्हाट्सएप ग्रुप पर आत्महत्या करने का मैसेज डाल दिया, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे कर्मचारी को ढूंढा गया और उसकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसे छुट्टी दे दी गई। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जीआरपी के एक सिपाही ने किसी काम के चलते थाने में स्टेशन डायरी पर बैठे कर्मचारी से छुट्टी की मांग की थी, लेकिन कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर छुट्टी नहीं मिलने की बात स्पष्ट रूप से बताई गई।
ऐसे में संबंधित सिपाही ने कार्यालयीन ग्रुप पर छुट्टी नहीं मिलने से त्रस्त होकर आत्महत्या करने का मैसेज डाल दिया और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इधर जैसे ही मैसेज वायरल हुआ, सिपाही को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जैसे-तैसे सिपाही को ढूंढा गया और उसे समझाने के बाद उसकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसे छुट्टी दे दी गई।
Created On :   28 Jun 2020 10:41 AM GMT