- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 10 से 13...
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 10 से 13 सितंबतर के दौरान नहीं देगा होगा टोल टैक्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में गणेशोत्सव के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे और कोल्हापुर मार्ग से कोंकण की ओर जाने वाले वाहन चालकों को 10 से 13 सितंबर के बीच टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। प्रदेश के एमएसआरडीसी मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। गुरुवार को मंत्रालय में गणेशोत्सव के दौरान कोंकण में जाने वाले वाहनों को टोल वसूली में छूट देने के संबंध में बैठक हुई। पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि मुंबई-गोवा हाइवे का काम शुरू होने के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। गणेश भक्तों को कोंकण जाते समय यात्रा में कोई परेशानी न हो इसके लिए चार दिनों के लिए टोल माफी का फैसला किया गया है।
मंत्री शिंदे ने बताया कि टोल माफी के लिए वाहन चालकों को एक स्टीकर दिया जाएगा। इस स्टीकर को दिखाने पर वाहन चालकों को कोंकण से लौटते समय 23 सितंबर तक टोल माफी दी जाएगी। स्टीकर पर गणेशोत्सव 2018 कोंकण दर्शन छपा हुआ होगा। टोल माफी के लिए वाहन चालक स्थानीय पुलिस स्टेशन व आरटीओ कार्यालय से स्टीकर ले सकेंगे। शिंदे ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान मुंबई से कोंकण की ओर जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम को टालने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही गणेशोत्सव के समय तक कोंकण में भारी वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।
मुंबई के प्रवेश द्वारा पर एविटेड टोल नाका
इसी बीच शिंदे ने बताया कि मुंबई के प्रवेशद्वार मुलुंड और दहिसर में एलिवेटेड टोल नाका शुरू करने की बाबत विभाग को अध्ययन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर मौजूदा टोल नाके के पास चूंगीकर वसूली नाके की जगह का इस्तेमाल एलिवेटेड टोल नाके के लिए करने की योजना है। शिंदे ने कहा कि मुंबई के टोल नाके पर जल्द ही फास्ट टैग की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
Created On :   6 Sept 2018 7:35 PM IST