संक्रमित ही नहीं- स्वस्थ होनेवालों की भी तादाद बढ़ी, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े

Not only infected - number of recover patients also increased, know - Vidarbhas latest figures including Nagpur
संक्रमित ही नहीं- स्वस्थ होनेवालों की भी तादाद बढ़ी, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े
संक्रमित ही नहीं- स्वस्थ होनेवालों की भी तादाद बढ़ी, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी सहित जिलेभर में 24,533 लोगों की टेस्टिंग की गई। जिसमें 7,485 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। साथ ही इलाज के दौरान 82 मरीजों की मौत हो गई। 73,349 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। जिले में रिकवरी रेट 77.64% है।

संक्रमित ही नहीं स्वस्थ होनेवालों की भी बढ़ी तादाद

विदर्भ के सात जिलों में संक्रमितों की संख्या में जिस तेजी से इजाफा हुआ है, कुछ जिलों में उसी तेजी से मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। विशेष रूप से गोंदिया और भंडारा जिले में संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होनेवालों की भी तादाद बढ़ी है। शुक्रवार को अमरावती जिले में 652 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 522 लोग स्वस्थ भी हुए। हालांकि 18 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वर्धा जिले में 21 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवा दी तथा 752 नए मरीज भी पाए गए। परंतु 451 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। यवतमाल जिले में 25 लोगों ने दम तोड़ दिया। 1085 नए मरीज भी मिले हैं। जबकि 1049 कोरोना से ठीक हुए हैं। शुक्रवार को चंद्रपुर जिले में फिर एक बार रिकार्ड टूटा और एक ही दिन में 34 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। 1511 नए मरीज मिले,1055 स्वस्थ भी हुए। गड़चिरोली जिले में 283 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। साथ ही 15 लोगों को कोरोना लील गया। 497 नए मरीज भी मिले। गोंदिया में 21 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए जान गंवा दी। 675 नए संक्रमित मिले, लेकिन उससे अधिक 742 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। चंद्रपुर के बाद भंडारा जिले में सर्वाधिक मौतें हुईं। यहां एक ही दिन 30 मरीजों ने जान गंवाई तथा 1120 नए मरीज भी पाए गए। 1118 स्वस्थ भी हुए।  

यवतमाल के सरकारी अस्पताल से गायब हुआ शव 

यवतमाल के जिला सरकारी अस्पताल से एक 27 वर्षीय युवक का शव गायब होने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। इसके अलावा कोरोना के इलाज के लिए भर्ती 50 वर्षीय पुरुष भी बीते 10 दिन से नदारद है।  नेर तहसील अंतर्गत पिंपलगांव काले निवासी रोशन ढोकणे (27) को 20 अप्रैल को गंभीर स्थिति में जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया था, जहां पर रात 8 बजे उसकी मृत्यु हो गई। रात में शव देखकर परिजन अपने गांव निकल गए। 21 अप्रैल की सुबह लौटे, तो शव नहीं था। शुक्रवार 23 अप्रैल से शव की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही अनशन शुरू कर दिया है। इसके अलावा बोथबोडन निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति भी पिछले 10 दिन से अस्पताल से नदारद बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के पास इस बात का जवाब ही नहीं कि वह कहां गया। 18 अप्रैल को उसके पुत्र ने थाने में इस मामले की शिकायत भी दर्ज करवायी है। 

अफवाह के चलते खुटालावासियों नहीं लगवाएंगे टीका 
 
उधर चंद्रपुर जिले की चिमूर तहसील अंतर्गत नेरी के समीप स्थित ग्राम खुटाला के नागरिकों ने टीकाकरण को लेकर उड़ रही अफवाहों पर इस कदर विश्वास कर लिया कि वे अब टीकाकरण ही नहीं करना चाहते। उन्होंने ऐलान ही कर दिया है कि चाहे प्रशासन उनका राशन-पानी बंद कर दे, लेकिन वे टीका नहीं लगाएंगे। 1700 लोगों की आबादी वाले इस गांव में कुल 400 परिवार रहते हैं और इनमें से सिर्फ तीन लोगों ने टीका लगवाया है। गांववालों का मानना है कि टीके से मौत हो जाती है। साथ ही उनमें यह बात भी गहरी पैठ कर गई है कि सरकारी कर्मियों और उन्हें अलग-अलग टीके लगाए जा रहे हैं। आंगनवाड़ी सेविकाएं और आशा वर्कर घर-घर जाकर उन्हें समझा रही हैं लेकिन वे टस से मस नहीं हो रहे

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 22 मृत; 2,317 नए संक्रमित

अकोला जिले में शुक्रवार को आरटीपीसीआर तथा रैपिड जांच की रिपोर्ट में 564 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इलाज के दौरान 8 लोगों की मौत हुई है। 304 स्वस्थ हुए। 6,422 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 1,035 नए पॉजिटिव मिले, जिससे संक्रमितों की संख्या 56,735 हो गई है। 733 मरीजों के स्वस्थ होने की खबर है। 7,343 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में शुक्रवार को 9 मरीजों की मौत हुई। 718 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित 24,212 हो गए हैं। 542 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4,212 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   23 April 2021 4:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story