कभी मिलकर बना ली थी तीन दिन की सरकार, अब भाजपा को राजनीतिक दुश्मन लगने लगे हैं अजित पवार

Now BJP started feeling political enemy to Ajit Pawar
कभी मिलकर बना ली थी तीन दिन की सरकार, अब भाजपा को राजनीतिक दुश्मन लगने लगे हैं अजित पवार
कभी मिलकर बना ली थी तीन दिन की सरकार, अब भाजपा को राजनीतिक दुश्मन लगने लगे हैं अजित पवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने जिस राकांपा के वरिष्ठ नेता तथा वर्तमान उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ मिलकर तीन दिन की सरकार बनाई थी, अब वही अजित पवार भाजपा को राजनीतिक दुश्मन लगने लगे हैं। जबकि भाजपा को अब शिवसेना दोस्त नजर आने लगी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि भाजपा के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इतना बुरा बर्ताव नहीं करते हैं, जितना अजित पवार कर रहे हैं।

चंद्रकांत पाटील ने अजित पवार पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुणे में पत्रकारों से बातचीत में पाटील ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने भाजपा को कभी परेशान नहीं किया, जबकि अजित पवार भाजपा के विधायकों को निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि नहीं देते हैं। भाजपा नेताओं के चीनी कारखानों के लिए मंजूर कर्ज उपलब्ध नहीं होने दे रहे हैं। वे भाजपा के कार्यकर्ताओं को चीनी कारखाना खरीदने नहीं दे रहे हैं।

पाटील ने कहा कि अजित पवार ने 23 नवंबर 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ समझौता कर सरकार बनाई थी। उनके समर्थन वापस लेने के बाद 26 नवंबर 2019 को फडणवीस सरकार गिर गई। लेकिन मुझे लगा नहीं था कि सरकार गिरने के बाद अजित पवार राजनीतिक दुश्मनी निकालने लगेंगे। 

राकांपा के मुकाबले कांग्रेसी नेता सज्जन 

एक सवाल के जवाब में पाटील ने कहा कि भाजपा का कांग्रेस के साथ कभी समझौता नहीं हो सकता है। लेकिन कांग्रेस और राकांपा की तुलना में कांग्रेस के नेता सुसंस्कृत हैं। राकांपा के नेताओं में अंहकार नजर आता है। उनका स्वभाव हड़काने वाला रहता है। 
 

Created On :   1 July 2021 3:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story