गडचिरोली में 67 फीसदी तक हुआ मतदान, अब मोबाईल एप से दे सकेंगे ग्राम पंचायत चुनाव खर्च का हिसाब

Now Gram Panchayat will be able to calculate the expenses of elections through mobile app
गडचिरोली में 67 फीसदी तक हुआ मतदान, अब मोबाईल एप से दे सकेंगे ग्राम पंचायत चुनाव खर्च का हिसाब
गडचिरोली में 67 फीसदी तक हुआ मतदान, अब मोबाईल एप से दे सकेंगे ग्राम पंचायत चुनाव खर्च का हिसाब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के गडचिरोली में बुधवार को हुए 150 ग्राम पंतायतों के चुनाव में 67 फीसदी मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आकड़ा प्राथमिक अंदाज के अनुसार है। इसमें बदलाव हो सकता है। श्री मदान ने बताया कि गडचिरोली जिले की 360 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी। इनमें से कई ग्राम पंचायतों में चुनाव निर्विरोध हो गया। इसके चलते 170 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान 15 जनवरी और 150 ग्राम पंचायतों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। सुबह 7.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। मतगणना 22 जनवरी को होगी। 

मोबाईल एप से दे सकेंगे ग्राम पंचायत चुनाव खर्च का हिसाब

ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार राज्य चुनाव आयोग के मोबाईल एप ‘ट्रू वोटर’ से अपने चुनाव खर्च का हिसाब उपलब्ध करा सकेंगे। महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम के अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव परिणाम आने के 30 दिनों के भीतर चुनाव खर्च का हिसाब देना जरुरी होता है। तय समय सीमा के भीतर खर्च का हिसाब न जमा करने पर चुनाव जीते उम्मीदवार को अपात्र घोषित किया जाता है। अब उम्मीदवार ट्रू वोटर एप से खर्च का हिसाब दे सकते हैं। हालांकि यह सुविधा ऐच्छिक है। उम्मीदवार पारंपरिक तरीके से भी चुनाव खर्च का हिसाब आयोग के पास जमा कर सकते हैं। 
 


 

Created On :   20 Jan 2021 9:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story