अब आसानी से होंगे भगवान विठ्ठल के दर्शन, शुरु हो रही टोकन व्यवस्था

Now it will be easy to see Lord Vitthal with token arrangement
अब आसानी से होंगे भगवान विठ्ठल के दर्शन, शुरु हो रही टोकन व्यवस्था
अब आसानी से होंगे भगवान विठ्ठल के दर्शन, शुरु हो रही टोकन व्यवस्था

डिजिटल डेस्क, पुणे। आषाढ़ी एकादशी के उपलक्ष्य में भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पंढरपुर जानेवाले भक्तों को अब घंटों तक कतार में रहना नहीं पड़ेगा। मंदिर समित ने दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था उपलब्ध करने का निर्णय लिया है। आषाढ़ी तथा कार्तिकी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान विठ्ठल के दर्शन की आस लिए केवल महाराष्ट्र से नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों से भक्त पंढरपुर आते हैं। उनमें वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की संख्या भी अधिक होती हैं।

लाखों भक्त पैदल यात्रा करते हैं। यहां आने के बाद भी उन्हें आसानी से दर्शन नहीं मिलता। कई घंटों तक कतार में खड़ा रहना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मंगलवार को मंदिर समिति की बैठक हुई। जिसमें भक्तों को दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम इंडिया प्रा. लि. नामक कंपनी से करार किया जाएगा। यानी कंपनी द्वारा टोकन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। 

ऐसा हो सकेगा दर्शन 
तिरूपति, वैष्णोदेवी और शिर्डी में दर्शन के लिए जिस प्रकार से सस्टम बनाया गया है। उसी तरह से अब पंढरपुर में भी सुविधा होगी। कंपनी द्वारा 30 जगहों पर मुफ्त में टोकन मुहैया किए जाएंगे। टोकन पर दर्शन का समय दिया जाएगा। उस समय मंदिर में जाकर भक्त दर्शन कर सकेंगे। एक मिनट में 45 भक्त और एक दिन में 70 हजार भक्त आसानी से दर्शन कर सकेंगे।    
 

Created On :   24 April 2018 3:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story