अब प्रशासन को बिना बताए निकालेंगे मराठा मोर्चा- पाटील

Now Maratha agitation will take out without informing to the administration- Patil
अब प्रशासन को बिना बताए निकालेंगे मराठा मोर्चा- पाटील
अब प्रशासन को बिना बताए निकालेंगे मराठा मोर्चा- पाटील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर रविवार को सोलापुर में मराठा आक्रोश मोर्चा निकाला गया। पूर्व विधायक नरेंद्र पाटील के नेतृत्व में निकाले गए मोर्चे में भाजपा के स्थानीय विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में पाटील ने पुलिस और प्रशासन पर मोर्चे को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हर जिले में मोर्चा निकाला जाएगा लेकिन अब प्रशासन को मोर्चे की तारीख नहीं बताई जाएगी। क्योंकि सोलापुर के मोर्चे के बारे में प्रशासन को अवगत कराया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने मोर्चे को असफल करने की कोशिश की। मोर्चे में लोगों को आने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सोलापुर में नाकाबंदी की गई थी। इसलिए प्रशासन को बिना बताए मोर्चा निकाला जाएगा। पाटील ने कहा कि ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण के लिए ओबीसी समाज के मंत्री एकजुट होकर लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से मराठा आरक्षण के लिए मराठा समाज के मंत्री एकजुट नजर नहीं आते। 

ओबीसी आरक्षण के लिए रासप का आंदोलन

दूसरी ओर राष्ट्रीय समाज पक्ष (रासपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने ओबीसी के स्थानीय निकायों के राजनीतिक आरक्षण बहाली के लिए मुंबई में चक्का जाम आंदोलन किया। जानकर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ओबीसी राजनीतिक आरक्षण देने के लिए जल्द से जल्द प्रयास करे। आरक्षण मिलने तक रासपा स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं होने देगी। रासपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धुलिया-सोलापुर राष्ट्रीय महामार्ग सहित कई जगहों पर आंदोलन किया। 
 

Created On :   4 July 2021 1:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story