- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अब बदल चुका है महाराष्ट्र...
अब बदल चुका है महाराष्ट्र व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा मंडल का नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र राज्य व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा मंडल का नाम बदल दिया है। अब इसे महाराष्ट्र राज्य कौशल्य विकास परीक्षा मंडल के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार के कौशल्य विकास व उद्यमिता विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि बढ़ते औद्योगिकीरण, बदलती प्रौद्योगिकी और सामाजिक व आर्थिक बदलाव पर विचार करते हुए पढ़ाई अधूरी छोड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए महाराष्ट्र राज्य व्यावसाय शिक्षा परीक्षा मंडल की स्थापना 23 जनवरी 1986 को की गई थी।
मंडल का उद्देश्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को रोजगार व स्वयं रोजगार उपलब्ध कराना था। लेकिन अब इस मंडल को अधिक समक्ष बनाने की जरूरत है। इसलिए रोजगार और स्वयं रोजगार के लिए काम करने वाले कौशल्य विकास विभाग से इस मंडल को जोड़ने का फैसला लिया गया है। इसके आधार पर मंडल का नाम बदलकर महाराष्ट्र राज्य कौशल्य विकास परीक्षा मंडल रखा गया है।
Created On :   7 July 2020 5:42 PM IST