राज्य में वापस आ गया पुराना वायरस, फिर से शुरु होगी राणे की जन आशीर्वाद यात्रा

Old virus is back in the state - Uddhav, Ranes Jan Ashirwad Yatra will start again
राज्य में वापस आ गया पुराना वायरस, फिर से शुरु होगी राणे की जन आशीर्वाद यात्रा
उद्धव बोले राज्य में वापस आ गया पुराना वायरस, फिर से शुरु होगी राणे की जन आशीर्वाद यात्रा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का नाम लिए बैगर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राणे को अप्रत्यक्ष रूप से पुराना वायरस करार दिया। कहा कि पुराना वायरस वापस आ गया है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। कुछ-कुछ पुराना वायरस वापस आ गया है। वह भी नजर आ रहा है, जो बिना कारण साइट इफेक्ट कर रहा है। उस पुराने वायरस का बंदोबस्त करना है और कोरोना महामारी के वायरस का भी बंदोबस्त करना है। इसके पहले राणे ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने का बयान दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को घुमना अच्छा लगता है। कुछ लोग राजनीतिक पर्यटन करते हैं और कुछ प्रवासी पर्यटक होते हैं जो अलग-अलग स्थानों को देखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कहेंगे कि सभी गतिविधियों को खोल दीजिए। लेकिन थोड़ा रुक जाइए। हमें किसी को बंधन में नहीं रखना है। धीरे-धीरे सब कुछ खोलेंगे। उद्धव ने कहा कि विश्व भर का अनुभव देखेंगे कि 90 से 100 दिनों के बाद कोरोना के मामले दोबारा बढ़ते हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के मामले कम हैं तो इसका इस्तेमाल हमें अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

फिर से शुरु होगी राणे की जन आशीर्वाद यात्रा

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को फिर से शुरु होगी। यह यात्रा 29 अगस्त तक चलेगी। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार राणे शुक्रवार सुबह 10 बजे रत्नागिरी में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी यात्रा शुरु करेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान और इसके चलते हुए गिरफ्तारी के बाद यह यात्रा स्थगित हो गई थी। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले नारायण राणे ने महाड में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्ययमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पयणी कर दी थी। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गुरुवार को स्वास्थ्य जांच के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे। भाजपा विधायक प्रसाद लाड़ ने कहा कि वे नियमित जांच के लिए अस्पईताल गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था।  

 

Created On :   26 Aug 2021 5:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story