कूलर के करंट से महिला की मौत, सप्ताह भर में करंट लगने की तीसरी घटना

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कूलर के करंट से महिला की मौत, सप्ताह भर में करंट लगने की तीसरी घटना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी तहसील में पिछले कुछ दिनों से करंट लगने से मौत होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पहले एक चरवाहे की, फिर उपसरपंच की और अब एक महिला की मौत होने से स्थानीय लोगों का विद्युत विभाग के प्रति रोष दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कामठी तहसील के घोरपड गांव में एक वृद्ध महिला की करंट लगने से मौत हो गई। कामठी तहसील अंतर्गत आने वाली चिकना-बोरगांव ग्राम पंचायत के उपसरपंच अनिल मानवटकर की खेत के डीपी का करंट लगने से मौत हो गई थी। अभी इस घटना को दो दिन भी नहीं बीते कि सोमवार को घोरपड़ गांव में एक वृद्ध महिला की घर में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। मृतक महिला का नाम लीलाबाई हेमराज मेश्राम (55) बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला घर का काम कर रही थी। उस समय घर के इलेक्ट्रिक बोर्ड का प्लग लगाते समय उसे अचानक बिजली का झटका लगा और वह बेहोश हो गई। घटना की जानकारी उसके बेटे और पिता को मिलते ही उन्होंने तुरंत कामठी के उपजिला अस्पताल में उसे लेकर गए, जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

आपसी रंजिश में  हमला, 4 घायल

हुड़केश्वर थानांतर्गत देर रात मामूली विवाद के चलते एक परिवार पर हमला हुआ, जिसमें परिवार के चार सदस्यों की पिटाई की गई। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। इस बीच प्रकरण दर्ज किया गया है। रघुजी नगर निवासी भारत यादव की मोटरसाइकिल का सीट कवर निकालकर किसी ने रेत के ढेर में छुपा दिया था। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे भारत को सीट कवर गायब दिखा, तो वह गाली-गलौज करने लगा। इस बीच रेत के ढेर पर उसकी नजर पड़ी। जहां पर सीट कवर छुपाकर रखा हुआ था। सीट कवर निकालते वक्त अचानक बस्ती के रोहित माहुर्ले (24), रवि माहुर्ले (19) ने भी भारत से गाली-गलौज की और भारत के सिर में ईंट दे मारी। विवाद होने पर भारत की पुत्री, मां और छोटा भाई भी बीच बचाव करने दौड़े, तो दिनेश माहुर्ले (62), कुंती, रोहित की मां और एक नाबालिग ने उन पर हमला बोल दिया। घटित प्रकरण में भारत सहित उसकी पत्नी, पुत्री और पुत्र की पिटाई की गई है। जिसमें चारों मामूली रूप से घायल हुए। यादव और माहुर्ले परिवार में पहले से वाद-विवाद जारी है। जिसकी वजह से यह घटना हुई है। माहुर्ले परिवार के उक्त लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है। 

Created On :   18 Jun 2019 8:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story