फ्लाइट में बुुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी , इमरजेंसी लैंडिंग, बंगलुरु से चंडीगढ़ जा रहा था इंडिगो विमान

Older man health deteriorated in flight, emergency landing
फ्लाइट में बुुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी , इमरजेंसी लैंडिंग, बंगलुरु से चंडीगढ़ जा रहा था इंडिगो विमान
फ्लाइट में बुुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी , इमरजेंसी लैंडिंग, बंगलुरु से चंडीगढ़ जा रहा था इंडिगो विमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगलुरु से चंडीगढ़ जा रहे विमान में सवार 75 वर्षीय वृद्ध का बीपी लो होने से विमान की नागपुर में मेडिकल इमजरेंसी लैंडिंग की गई। जानकारी के अनुसार इंडिगो का विमान क्रमांक 592 बंगलुरु से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इस बीच विमान में सवार विजय कुमार महाजन (75) को हाइपरटेंशन से परेशानी होने लगी। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने पर विमान में सवार महाजन के बेटे अतुल ने इसकी जानकारी क्रू मेंबर को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर के एयर ट्राॅफिक कंट्रोल  (एटीसी) से मेडिकल इमरजेंसी करने की अनुमति मांगी गई। साथ ही एंबुलेंस को सूचित किया गया। विमान दोपहर 1.25 बजे डायवर्ट किया गया। 1.42 बजे विमानतल पर एंबुलेंस पहुंची और 1.52 बजे मरीज को लेकर वहां से रवाना हो गई। पिता-पुत्र को उतारने के बाद 2.30 बजे विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। अस्पताल में भर्ती मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विमानों में चल रहा देरी का सिलसिला
गुरुवार को रायपुर, हैदराबाद, मुंबई और पुणे के विमानों में देरी दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार हैदराबाद से आने वाले इंडिगो का विमान क्रमांक 7136 सुबह 7.05 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाले एयर इंडिया का विमान क्रमांक 627 सुबह 7.20 बजे से आधा घंटा देरी से, रायपुर से आने वाले एयर इंडिया का विमान क्रमांक 469 सुबह 8.10 बजे से आधा घंटा देरी से, मुंबई से आने वाले इंडिगो का विमान क्रमांक 5388 दोपहर 1.05 बजे से 4 घंटे देरी से,  पुणे से आने वाले इंडिगो का विमान क्रमांक 202 शाम 7.20 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 रात 8.15 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाले एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 रात 8.35 बजे से 1 घंटा देरी से संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी विमानतल प्रशासन ने दी।

Created On :   17 Jan 2020 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story