स्थापना दिवस पर सांसद ने कहा- जिन स्कूलों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पढ़े वह भी कांग्रेस की देन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
छिंदवाड़ा स्थापना दिवस पर सांसद ने कहा- जिन स्कूलों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पढ़े वह भी कांग्रेस की देन

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। देश को आजादी दिलाने के साथ ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांग्रेस ने अनेकों योजनाएंं दीं। हमारे पूर्वज और अग्रज नेताओं ने अनेक कुर्बानियां देकर देश को एक झंडे के नीचे खड़ा किया। देश को भेल से लेकर रेल तक की सौगातें दीं, यहां तक की जिन स्कूलों में देश के प्रधानमंत्री व मप्र के मुख्यमंत्री पढ़े हैं वह भी कांग्रेस की देन है, इस सच्चाई को जानने के बाद भी जो लोग कांग्रेस से 70 वर्षों का हिसाब मांगते हैं, उनसे मैं यही कहूंगा कि हमारा इतिहास 138 वर्ष पुराना है, वे अपना वजूद बताएं। यह बात सांसद नकुलनाथ ने बुधवार को राजीव भवन में कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जोडऩे तो भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है।

समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है और इस विचारधारा के बूते पर ही देश ने आजादी पाई। उन्होंने दादा भाई नौराजी, पं. नेहरू, महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक कांग्रेस के बलिदानी नेताओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का उल्लेख किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मप्र के प्रभारी सीपी मित्तल ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश को एक कार्यक्रम दिया है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 26 जनवरी 2023 से प्रारंभ होगा। दो माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पद यात्रा कर भाजपा सरकार की 18 वर्ष की नाकामियां, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथ मप्र की कांग्रेस सरकार की 15 माह की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अभियान के साथ ही युवा जोड़ो अभियान भी संचालित किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित:

समारोह में संगठन प्रभारी नेहा सिंह, नरेश सराफ, पीसीसी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, विधायक सुनील उइके, सुजीत चौधरी, विजय चौरे, गोविंद राय, किरण चौधरी, संजय पुन्हार, विक्रम अहके, एकलव्य यहके, सीताराम डेहरिया, आनंद बक्षी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Created On :   29 Dec 2022 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story