ऑपरेशन कर पेट से निकाली खर्रे की डेढ़ किलो सुपारी

One and a half kilo of betel nut extracted from the stomach after performing an operation
ऑपरेशन कर पेट से निकाली खर्रे की डेढ़ किलो सुपारी
ऑपरेशन कर पेट से निकाली खर्रे की डेढ़ किलो सुपारी

डिजिटल डेस्क,  गड़चिरोली।  तंबाकू, गुटखा और खर्रा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होने का प्रचार और प्रसार समय-समय पर किया जाता है बावजूद इसके लोग इसकी लत में पड़ जाते हैं। कई बार इसका सेवन जान पर भी बन आता है। ऐसा ही एक वाक्या गड़चिरोली में सामने आया जिसमें एक व्यक्ति के पेट से ऑपरेशन कर करीब डेढ़ किलो खर्रा निकाला गया। यह मामला सामने आने से खर्रा शौकिनों में खलबली मच गयी है। 

बता दें कि, गड़चिरोली जिले में बड़ी तादाद में खर्रा के शौकिन हैं।  शहर के धानोरा मार्ग पर स्थित सिटी अस्पताल में एक व्यक्ति उपचार के लिये भर्ती हुआ था। संबंधित मरीज खर्रे का शौकीन होने के कारण वह प्रतिदिन खर्रे का सेवन कर रहा था। मात्र खर्रे के सेवन से उसका स्वाथ्य बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि, पाचनक्रिया बुरी तरह बिगड़ गई थी जिसके कारण अस्पताल के डाक्टर को संबंधित मरीज की शल्यक्रिया करनी पड़ी। शल्यक्रिया के बाद मरीज  के पेट से करीब डेढ़ किलो खर्रे की सुपारी बाहर निकाली गयी। अपनी तरह के इस अनोखे केस से खर्रा शौकीनों में खलबली मच गयी है। 

Crime: लड़की ने किया लड़के को प्रपोज, मना करने पर किया ब्लेड से

गौरतलब है कि गड़चिरोली जिले में सुगंधित तंबाकू ,गुटखा समेत खर्रा बिक्री पर बैन है। बावजूद इसके जिले में सुगंधित तंबाकू और खर्रे की बिक्री जोरों पर चल रही है। विशेषत: खर्रे शौकीन स्कूली छात्र समेत महिलाएं भी हैं। फलस्वरूप इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। 

Coronavirus: कोरोना वायरस से मरते दंपति का वीडियो वायरल, देखकर आंसू रोक नहीं

शौक जानलेवा है
खर्रे का शौक जानलेवा है। पाचनक्रिया में परेशानी को लेकर व्यक्ति उपचार के लिए  भर्ती हुआ था। जांच पश्चात सफल शल्यक्रिया कर उसके पेट में से लगभग डेढ़ किलो रक्तमिश्रित सुपारी निकाली गई। अभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। 
- डॉ., यवशंत दुर्गे, सिटी हॉस्पिटल,गड़चिरोली.

Created On :   7 Feb 2020 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story