कोरोना से एक की मौत, 9 पॉजिटिव

One died of corona in Gondia, 9 positive
कोरोना से एक की मौत, 9 पॉजिटिव
गोंदिया कोरोना से एक की मौत, 9 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। एक ओर राज्य में कोरोना संक्रमण के साथ नए वैरिएंट ओमिक्रान का बढ़ते खतरे के बीच रविवार को गोंदिया जिले में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, तो एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, 2 जनवरी को कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। वहीं जिले में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले मंे अब कुल 23 सक्रिय मरीज इनमें से 19 मरीज होम अाइसोलेशन में है। वहीं जिले में अब तक 578 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। बताया गया है कि जिले में अब तक 41 हजार 254 लोग  कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 40 हजार 530 मरीजों ने इलाज के बाद स्वस्थ हुए। उसी तरह जिले में अब तक 9 लाख 56 हजार 360 व्यक्तियों ने कोरोना का पहला टीका लगाया है, तो वहीं 7 लाख 7 हजार 23 व्यक्तियों ने कोरोना का दूसरा टीका लगा चुके हंै। लेकिन पिछले कुछ िदनों से राज्य व जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में कोरोना की पहली व दूसरी लहर को जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से योग्य प्रतिबंधनात्मक उपाय योजना कर काफी हद तक नियंत्रित किया गया। लेकिन अब फिर से काेरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से जिले में नए प्रतिबंध लागू कर दिए है। बावजूद देखा जा रहा है कि, जिले में अनेक स्थानों पर लोग बगैर मास्क पहने बेखौफ इधर-उधर घूम रहे है। इसी तरह सार्वजनिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटा रहे है। कहीं यह लापरवाही जिलेवासियों के लिए घातक न बन जाए। ऐसे में जिले की सालेकसा तहसील में 18 दिसंबर 2021 को कोरोना से मृत्यु हुई थी। उसके बाद रविवार 2 जनवरी 2022 को गोंदिया तहसील में महिला मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु होकर 9 मरीज नए से संक्रमित पाए गए है। ऐसे में जिलावासियों ने कोरोना नियमों का पालन कर आवश्यक सावधानी बरतने की अपील जिला प्रशासन ने की है।
 लेनी चाहिए। 
 

 

Created On :   3 Jan 2022 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story