- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो...
दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले के मोर्शी और दर्यापुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं में आरोपी वाहन चालक फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मृतक का नाम वरुड निवासी योगेश बोंडे है। जबकि घायलों के नाम वरुड निवासी राजेश देशमुख और दर्यापुर तहसील के माहुली धांडे ग्राम निवासी जयकुमार धुमाले हैं। बताया जा रहा है कि वरुड निवासी याेगेश बोंडे एम.एच.27-बीजी-5132 क्रमांक की दोपहिया पर सवार होकर अपने साथी राजेश देशमुख के साथ वरुड से अमरावती की तरफ आ रहा था। तब बीच रास्ते में मोर्शी से वरुड की तरफ विपरित दिशा से मालवाहकवाहन प्याज के कट्टे लेकर तेज रफ्तार से जा रहा था। दापोरी गांव के पास बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में योगेश बोंडे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि राजेश देशमुख गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे नागिरकों की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मोर्शी थाने की उपनिरीक्षक माया वैश्य का दल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पंचनामा कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्शी के उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक अपना वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।
इसी तरह दर्यापुर तहसील के माहुली धांडे ग्राम निवासी जयकुमार धुमाले अपनी दोपहिया से शुक्रवार रात दर्यापुर की तरफ जा रहा था, तब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एस.एस.31-एफ.आर.4685 क्रमांक के कार चालक ने अपनी गाडी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जयकुमार धुमाले गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे विनय गावंडे, विक्की होले और राहुल भुंबर नामक रुग्णसेवक ने तत्काल दर्यापुर केनिजी अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन हाल नाजुक रहने से उसे अमरावती रेफर किया गया हैं। जहां उस पर उपचार जारी हैं। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार बताया जाता हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी हैं।
Created On :   21 May 2022 7:18 PM IST