एक और मजदूर कोरोना संक्रमित, कुल 23 एक्टिव केस

One more laborer corona infected, total 23 active cases
 एक और मजदूर कोरोना संक्रमित, कुल 23 एक्टिव केस
 एक और मजदूर कोरोना संक्रमित, कुल 23 एक्टिव केस

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। चैन्नई से लौटे मजदूरों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में सौंसर के ग्राम छतरापुर का एक और मजदूर पॉजिटिव आया है। इसके पूर्व मंगलवार को एक साथ 11 मजदूर कोरोना संक्रमित आ चुके है। यह सभी सौंसर के रहने वाले है। दोपहर में रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद स्थानीय प्रशासन संक्रमित के गांव पहुंच गया था। यहां सेनेटाइजर का छिड़काव और संक्रमित के सीधे संपर्क में आने वाले परिवार के 9 सदस्यों को शेल्टर होम में भेजा गया है। सौंसर शेल्टर होम से संक्रमित युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं राहत की बात यह है कि एक्टिव केस में से एक की ट्रू नॉट मशीन से रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसे शुक्रवार देर शाम सिंगोड़ी क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
दोबारा भेजा गया था सेम्पल-
संक्रमित मिले कोरोना पॉजिटिव युवक का पहला सेंपल 6 जून को जबलपुर भेजा गया था। 9 जून को जबलपुर लैब से युवक का दोबारा स्वाव सेंपल मांगा गया था। बुधवार को युवक को दोबारा सेंपल भेजा गया था। शुक्रवार को युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आइसोलेशन में 23 संक्रमित भर्ती-
जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हो गई है। इनमें से 23 मरीज अभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। 6 संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। वहीं दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
ट्रेवल हिस्ट्री... चैन्नई से लौटे थे सभी मजदूर-
- 26 मई को चैन्नई से 73 मजदूर छिंदवाड़ा आए थे। इनमें से तीन मजदूर नागपुर के थे। 70 मजदूर में से 43 मजदूर सौंसर, 7 मजदूर पांढुर्ना, 20 मजदूर जुन्नारदेव के थे। इनमें से कुछ लोगों के पॉजिटिव आने पर 28 मई को सभी मजदूरों को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया था। इन्हीं में से 11 मजदूरों की 9 जून को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। चार मजदूरों के स्वाव सेंपल दोबारा जबलपुर भेजे गए थे। इनमें से छतरापुर के मजदूर की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष मजदूर नेगेटिव आए है।
राहत... एक और कोरोना संक्रमित स्वस्थ-
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 23 एक्टिव केस में से एक और युवक स्वस्थ हो गया है। जिसे अस्पताल से छुट्टी देकर सिंगोड़ी क्वारेंटाइन भेजा गया है। यहां सात दिनों तक रखने के बाद उसे घर भेज दिया जाएगा। शुक्रवार को ट्रू नॉट मशीन से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार संक्रमितों के स्वाव सेंपल की जांच की गई थी। इनमें से मऊ निवासी युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गौरतलब है कि अहमदाबाद से 27 मई को लौटे मजदूर का स्वास्थ्य खराब होने पर 29 मई को उसका स्वाव सेंपल जबलपुर भेजा गया था। 30 मई को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उसकी दोबारा जांच की गई। जांच में युवक नेगेटिव आया है।

Created On :   13 Jun 2020 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story