आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक गंभीर

One woman dead due to lightning strikes, one serious
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक गंभीर
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक गंभीर

डिजिटल डेस्क  छिंदवाड़ा। बेमौसम बारिश के साथ आसमान से गिरी गाज की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। दोनों घटना अमरवाड़ा ब्लॉक की है। बुधवार सुबह गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आई बांकामुकासा की एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल लाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह का दूसरा मामला चारगांव में हुआ। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
पेड़ पर गिरी बिजली, महिला मृत-
बुधवार सुबह लगभग 7.30 बजे अमरवाड़ा के ग्राम बांकामुकासा की 50 वर्षीय उर्मिला पति राधेश्याम विश्वकर्मा मवेशियों को घर के पीछे स्थित पेड़ में मवेशी बांध रही थी। इस दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली आ गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उर्मिला बेहोश हो गई थी। परिजनों ने उर्मिला को जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेड़ में बंधे मवेशी भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए है।
छत पर गिरी गाज, महिला गंभीर-
दूसरी घटना अमरवाड़ा ब्लॉक के चारगांव की है। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे 46 वर्षीय सुखवती पति अंजे चंद्रवंशी घर केे पीछे बर्तन साफ कर रही थी। इस दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली छत पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से गंभीर सुखवती को परिजनों ने इलाज के लिए अमरवाड़ा अस्पताल लाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Created On :   19 March 2020 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story