जिला वार्षिक योजना की केवल 25 प्रतिशत निधि खर्च, वित्त मंत्री फडणवीस ने दी जानकारी 

Only 25 percent fund expenditure of District Annual Plan
जिला वार्षिक योजना की केवल 25 प्रतिशत निधि खर्च, वित्त मंत्री फडणवीस ने दी जानकारी 
विधान परिषद जिला वार्षिक योजना की केवल 25 प्रतिशत निधि खर्च, वित्त मंत्री फडणवीस ने दी जानकारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में आर्थिक वर्ष 2022-23 में जिला वार्षिक योजना ( सर्वसाधारण) के तहत सभी जिलों में विकास कामों के लिए मंजूर राशि में से बीते 7 फरवरी तक केवल 25 प्रतिशत निधि खर्च हो पाई है। विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी है। राकांपा के सदस्य शशिकांत शिंदे और कांग्रेस सदस्य अभिजीत वंजारी ने मंजूर निधि खर्च नहीं होने के संबंध में सवाल पूछा था। इस पर लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने साल 2022-23 के लिए जिला वार्षिक योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को कुल 13,340 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की है। जिसमें से 7 फरवरी 2023 तक 25 प्रतिशत निधि खर्च हो पाई है। मार्च 2023 के आखिर तक पूरी निधि खर्च करने के बारे में नियोजन करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसके अनुसार सभी जिलाधिकारी मंजूरी पूरी निधि को खर्च करने के लिए नियोजन कर रहे हैं।
 

Created On :   3 March 2023 4:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story