कोलकाता में हमले का विरोध : दिनभर प्रदर्शन करेंगे महाराष्ट्र के डॉक्टर

Oppose of attack in Kolkata : Doctors of Maharashtra will perform
कोलकाता में हमले का विरोध : दिनभर प्रदर्शन करेंगे महाराष्ट्र के डॉक्टर
कोलकाता में हमले का विरोध : दिनभर प्रदर्शन करेंगे महाराष्ट्र के डॉक्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को महाराष्ट्र भर के रेजिंडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ओपीडी और वार्ड में अपनी सेवाएं नहीं देंगे हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैनात डॉक्टर अपना काम जारी रखेंगे। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (मार्ड) से जुड़ी डॉक्टर कल्याणी डोंगरे ने बताया कि शुक्रवार को पूरा दिन राज्यभर के रेजिडेंट डॉक्टर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर काले फीते पहनेंगे। बाद में विरोध स्वरूप हम हेलमेट पहनकर काम करेंगे जिससे लोगों को संदेश दे सकें कि डॉक्टर लगातार हो रहे हमलों के चलते किस तरह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डॉ डोंगरे ने बताया कि मार्ड के सदस्य राज्यभर में कैंडल मार्च निकालेंगे साथ ही नारों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को अपना संदेश देंगे। बता दें कि सेंट्रल मार्ड ने कोलकाता में हुए हमले के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी इसे समर्थन दिया है।  

मेयो, मेडिकल में प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

उधर नागपुर में भी निवासी डॉक्टरों का संगठन सेंट्रल मार्ड ने उनके समर्थन में हड़ताल पर उतरने का निर्णय लिया है। 14 जून को नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज तथा मेयो के निवासी डॉक्टर हड़ताल करेंगे। निवासी डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मेडिकल और मेयो अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होगी। पश्चिम बंगाल में सरकारी डाॅक्टर के साथ मारपीट की घटना का महाराष्ट्र में भी असर देखने को मिल रहा है। मार्ड ने इस घटना का तीव्र िवरोध दर्शाते हुए शुक्रवार को हड़ताल का एलान कर दिया है। मेयो अस्पताल में मार्ड संगठन की ओर से अधिष्ठाता को पत्र देकर हड़ताल पर जाने की सूचना दी है। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बाह्य रुग्ण सेवा (ओपीडी) का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। हालांकि अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवा में पूरा सहयोग करने का वादा किया गया है। शासकीय मेडिकल कॉलेज के मार्ड संगठन ने भी अधिष्ठाता को पत्र देकर हड़ताल की सूचना दी है। 
 

Created On :   13 Jun 2019 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story