पतंग के मांजे से घायल हुआ उल्लू, पक्षी मित्र ने रेस्क्यू कर बचाई जान देखें वीडियो

पतंग के मांजे से घायल हुआ उल्लू, पक्षी मित्र ने रेस्क्यू कर बचाई जान देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पतंग का मांजा इंसान ही नहीं बलकि पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। इसका खामियाजा उल्लू को भुगतना पड़ा। मांजे से घायल उल्लू झाड़ी में बैठा था। जिसे रेस्क्यू कर बचाया गया। पक्षी मित्र स्वप्निल बोधा को सुबह एक फोन आया। इस दौरान रामदासपेठ इलाके के होटल तुली के पीछे रहने वाले मंगेश बड़वाईक ने बताया कि उनके घर के पीछे एक उल्लू जख्मी हालत में झाड़ियों में बैठा है। वो काफी कमजोर लग रहा था। घायल होने की वजह से उड़ नहीं पा रहा था।

उसकी हालत देख जब रहा नहीं गया ते मंगेश ने पक्षी मित्र को फोन लगा दिया। सूचना मिलने के बाद जब स्वप्निल इसके पास पहुंचा, तब उसने सीढ़ी लगाकर वहीं मशक्कत से उसे पकड़ा उल्लू को पकड़ने के बाद स्वप्निल ने देखा कि सिर पर मामूली खरोंच थी। जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि तेज मांजे की चपेट में आने से वह घायल हो गया था।

स्वप्निल ने बताया कि आकाश में उड़ती पतंगों के कारण कई पक्षी उड़ते वक्त मांजे की चपेट में आ जाते है। जिसके बाद वह कुछ समय तक उड़ने की क्षमता खो देते हैं, चोट की वजह से वह उड़ नहीं पाते है। उल्लू भी इसी तरह किसी मांजे से टकराकर जख्मी हो गया और वह डरा सहमा बैठा था। फिलहाल उसे उपचार दिया जा रहा है। रात तक ठीक होने पर छोड़ा जाएगा।

 

Created On :   15 Jan 2019 11:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story