- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- 20 जनवरी से विदर्भ-मराठवाड़ा में...
20 जनवरी से विदर्भ-मराठवाड़ा में शुरू होगी एनसीपी की परिवर्तन यात्रा

By - Bhaskar Hindi |17 Jan 2019 5:32 PM IST
20 जनवरी से विदर्भ-मराठवाड़ा में शुरू होगी एनसीपी की परिवर्तन यात्रा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण आगामी 20 जनवरी से विदर्भ व मराठवाडा में शुरु होगा। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि 20 से 24 जनवरी के बीच चलने वाले परिवर्तन यात्रा की पहली सभा बुलढाणा के संग्रामपुर में होगी। जबकि मराठावाडा में पहली सभा कन्नड में आयोजित की गई है। 21 जनवरी को कन्नड, वैजापुर, गंगापुर और औरंगाबाद, 23 जनवरी को घनसावंगी, जिंतूर, 24 जनवरी को यह यात्रा वसमत नगर, किल्लारी पहुंचेगी।
Created On :   17 Jan 2019 7:48 PM IST
Next Story