- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पटेल बने राकांपा के राष्ट्रीय...
पटेल बने राकांपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तटकरे होंगे मुख्य महासचिव

- आव्हाड और वर्मा को बनाया गया राष्ट्रीय महासचिव
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अजित पवार, भुजबल और वलसे-पाटील को मिली जगह
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राकांपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार होंगे। जबकि प्रफुल्ल पटेल को पार्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुख्य महासचिव सांसद सुनील तटकरे बनाए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड और नरेंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री छगन भुजबल, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार, पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटील और सांसद सुप्रिया सुले को शामिल किया गया है। सांसद तटकरे पर पार्टी के संगठन, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक और किसान सेल की जिम्मेदारी होगी। वर्मा के पास मीडिया और आईटी सेल का प्रभार होगा। जबकि आव्हाड पर मजदूर, एससी, एसटी और सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Created On :   16 Sept 2022 9:46 PM IST