फिल्म निर्माता एकता कपूर का पीछा करने वाला गिरफ्तार

Person who chase Filmmaker Ekta Kapoor arrested by Amboli Police
फिल्म निर्माता एकता कपूर का पीछा करने वाला गिरफ्तार
फिल्म निर्माता एकता कपूर का पीछा करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले कुछ महीनों से फिल्म निर्माता एकता कपूर का पीछा कर रहे एक शख्स को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 30 बार से ज्यादा बार एकता का पीछा किया। आरोपी का दावा है कि वह एकता से दोस्ती कर उनकी कंपनी में नौकरी पाना चाहता था। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुधीर सिंह (32) है। पेशे से ड्राइवर सिंह मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। सिंह बार-बार एकता के पीछे घूम रहा था। शुरुआत में एकता ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब उन्होंने देखा सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और मंदिर, जिम और दूसरी जगहों पर उनका पीछा कर रहा है तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

Created On :   20 March 2019 5:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story