केबल डालते समय पाइप लाइन फूटी, लाखों लीटर पानी बहा

Pipeline burst while laying cable, millions of liters of water flowed
केबल डालते समय पाइप लाइन फूटी, लाखों लीटर पानी बहा
नागपुर केबल डालते समय पाइप लाइन फूटी, लाखों लीटर पानी बहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. सदर ईदगाह परिसर में रिलायंस-जीओ कंपनी की भूमिगत केबल लाइन डालते समय ओंकार नगर को जलापूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन फूट गई। दोपहर ढाई बजे के आसपास घटना हुई। शाम तक लाखों लीटर पानी बह गया। पानी इतनी दबाव से निकल रहा था आसपास का परिसर जलमय हो गया। कुछ घरों में पानी घुसने की खबर है। ओसीडब्ल्यू को पाइप लाइन फूटने की सूचना मिलने पर ओंकार नगर वॉल्व बंद कर दिया गया। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए संबंधित एरिया की जलापूर्ति भी बंद कर दी गई है। वंजारी नगर ओल्ड, वंजारी नगर न्यू, रेशमबाग और हनुमान नगर की जालापूर्ति प्रभावित हुई है। जलापूर्ति पूर्ववत होने तक नागरिकों से पर्याप्त पानी जमा रखने का मनपा ने आह्वान किया है।

Created On :   23 Jan 2023 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story