कांग्रेस-एनसीपी के गढ़ गोंदिया-नांदेड में पीएम भरेंगे हुंकार, विदर्भ में राहुल की रैलियां

PM modis rally held in Gondiya and Nanded on political ground of Congress-NCP
कांग्रेस-एनसीपी के गढ़ गोंदिया-नांदेड में पीएम भरेंगे हुंकार, विदर्भ में राहुल की रैलियां
कांग्रेस-एनसीपी के गढ़ गोंदिया-नांदेड में पीएम भरेंगे हुंकार, विदर्भ में राहुल की रैलियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्धा की रैली के बाद अब भाजपा की नजर राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर है। प्रधानमंत्री भाजपा के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए 3 अप्रैल को गोंदिया में रैली करेंगे। जबकि 6 अप्रैल को कांग्रेस के गढ़ नांदेड़ जाएंगे। दोनों रैलियां शाम के समय आयोजित की गई हैं। भाजपा ने गोंदिया-भंडारा सीट पर सुनील मेंढे को उम्मीदवारी दी है। मेंढे का मुकाबला राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रत्याशी नाना पंचबुद्धे से होगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मौजूदा सांसद मधुकर राव कुकडे का टिकट काटकर पंचबुद्धे को उम्मीदवारी दी है। गोंदिया राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल का इलाका है। पटेल यहां से सांसद रहे हैं।

3 अप्रैल को गोंदिया व 6 को नांदेड में पीएम की रैली

दूसरी ओर नांदेड़ सीट से भाजपा ने शिवसेना विधायक प्रतापराव पाटील चिखलीकर को उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना में नाराजगी के कारण चिखलीकर नांदेड़ मनपा चुनाव के बाद से ही भाजपा के साथ में हैं। नांदेड़ सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण उम्मीदवार हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस ने केवल दो सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमें से एक सीट नांदेड़ थी। मोदी की वर्धा की रैली में भीड़ कम होने को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष किया था। इसके मद्देनजर अब सभी की नजर गोंदिया और नांदेड़ की रैली पर है। 

4-5 अप्रैल को विदर्भ दौरे पर राहुल गांधी 

वर्धा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान मैदान का कुछ हिस्सा खाली रहने पर भाजपा को निशाना बनाने वाली कांग्रेस के लिए अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभाओं को सफल बनाने की चुनौती होगी। आगामी 4 व 5 अप्रैल को राहुल विदर्भ के दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आगामी 11 मार्च को विदर्भ की सात सीटों पर मतदान होगा। 4 अप्रैल को राहुल गांधी की पहली सभा नागपुर होगी जबकि 5 अप्रैल की दोपहर में कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रपुर और शाम को वर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 

Created On :   2 April 2019 2:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story