पीएनबी घोटाला : सरकारी गवाह बनी नीरव मोदी की बहन ने वापस किए 17 करोड़ रुपए

PNB scam: Nirav Modis sister turned government witness, returned Rs 17 crore
पीएनबी घोटाला : सरकारी गवाह बनी नीरव मोदी की बहन ने वापस किए 17 करोड़ रुपए
पीएनबी घोटाला : सरकारी गवाह बनी नीरव मोदी की बहन ने वापस किए 17 करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी (मेहता) ने अपने विदेशी बैंक खाते में मौजूद 17 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम सरकार को भेज दी है। पूर्वी पहले ही मामले में सरकारी गवाह बन चुकीं हैं। उन्होंने ईडी को बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनके भाई नीरव ने लंदन में उनके नाम पर बैंक खाता खोलकर उसनें 23 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम रखी है।  पूर्वी ने यह रकम भारत सरकार के खाते में भेज दी है। दरअसल ईडी ने मामले में पूर्वी और उनके पति मयंक मेहता को भी आरोपी बनाया था। लेकिन दोनों ने मामले में पूरा सहयोग और जानकारी देने का वादा कर वादामाफ सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई। अदालत ने इसी साल 4 जनवरी को दोनों को इसकी इजाजत दे दी। इसके बाद 24 जून को पूर्वी ने ईडी को बताया कि उन्हें पता चला है कि लंदन में नीरव ने उनके नाम पर बैंक खाता खोला है। इस खाते में 2316889.03 अमेरिकी डॉलर हैं। पूर्वी ने कहा कि पैसे उनके नहीं हैं इसलिए वे सरकार को यह पैसे वापस करना चाहतीं हैं। इजाजत मिलने के बाद पूर्वी ने पूरी रकम जो 17.25 करोड़ रुपए होती है सरकारी खाते में जमा कर दी। 

बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर पंजाब नेशनल बैंक को 13500 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाने का आरोप है। ईडी ने कुछ दिनों पहले ही बयान जारी कर रहा था कि घोटाले की करीब 80 फीसदी संपत्ति वह जब्त कर चुकी है, इनमें  करीब 40 फीसदी पैसे बैंक को दिए जा चुके हैं। दोनों आरोपी फिलहाल विदेश में हैं और उनके भारत में प्रत्यार्पण की कोशिश की जा रही है।    

 

Created On :   1 July 2021 3:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story