- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- दाऊद गिरोह से जुड़े लोगों को खोज...
दाऊद गिरोह से जुड़े लोगों को खोज रही मुंबई पुलिस, 500 की सूची तैयार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मुंबई से संदिग्ध आतंकी जान मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी के बाद मुंबई में रहने वाले माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे मुंबई पुलिस के निशाने पर हैं। अपराध शाखा और आतंकवाद निरोधक दस्ते ने करीब 500 ऐसे लोगों की सूची बनाई है जो दाऊद गिरोह से जुड़े रहे हैं। ये लोग अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। दरअसल खुलासा हुआ है कि जान मोहम्मद दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। वह करीब 20 साल पहले भी दाऊद गिरोह इसके बाद पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई मुंबई में रहने वाले अपने गुर्गों का इस्तेमाल कर 1993 सीरियल धमाके जैसी वारदात अंजाम दे सकती है। जान मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र एटीएस ने उसके संपर्क में रहने वाले दो संदिग्धों जाकिर हुसैन शेख और रिजवान इब्राहिम मोमिन को गिरफ्तार किया है। जोगेश्वरी का रहने वाला जाकिर भी दाऊद गिरोह से जुड़ा हुआ था जबकि रिजवान ने उसका मोबाइल तोड़ने के बाद नाले में फेंककर सबूत मिटाने में मदद की थी।
अब तक की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जान मोहम्मद वारदात अंजाम देने के लिए लोगों को दाऊद गिरोह से जोड़ने का काम कर रहा था। मुंबई की लोकल ट्रेन समेत कई अहम ठिकानों की रेकी भी की गई थी। अब एटीएस को शक है कि जान मोहम्मद की तरह दाऊद गिरोह के पुराने गुर्गों से भी संपर्क किया गया होगा और वारदात को अंजाम देने के लिए दूसरा मॉड्यूल सक्रिया किया जा सकता है। इसलिए अब तक दाऊद गिरोह से जुड़े जिन आरोपियों की जानकारी पुलिस के पास है उनकी सूची तैयार कर उनके बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। इसके अलावा अब तक पकड़ने गए आरोपियों के संपर्क में जो भी लोग थे उनसे भी लगातार पूछताछ की जा रही है।
Created On :   24 Sept 2021 9:06 PM IST