फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी की इच्छुक महिलाओं से नजदीकी बढ़ा करता था रेप

Police arrested 32-year-old accused, created fake profile on matrimonial website
फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी की इच्छुक महिलाओं से नजदीकी बढ़ा करता था रेप
फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी की इच्छुक महिलाओं से नजदीकी बढ़ा करता था रेप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से नजदीकी बढ़ाने और फिर उनका यौन उत्पीड़न करने वाले 32 वर्षीय आरोपी को नई मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 से ज्यादा लड़कियों को शिकार बना चुका है। आरोपी उच्च शिक्षित है और उसे कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान है वह हैकर के तौर पर भी काम कर चुका है इसलिए बड़ी चालाकी से वह लड़कियों से फर्जी नाम पर लिए गए सिमकार्ड के सहारे संपर्क करता और जब संपर्क तोड़ना होता, तो वह सिमकार्ड नष्ट कर देता। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी कभी अपने सिमकार्ड से इंटरनेट का इस्तेमाल कैब आदि की बुकिंग नहीं करता था बल्कि वह किसी और के हॉटस्पॉट से बुकिंग करता था। गिरफ्तार आरोपी का नाम महेश गुप्ता है लेकिन उसने करण के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। आरोपी खास तौर पर उच्चवर्ग की लड़कियों को निशाना बनाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने वैवाहिक वेबसाइट के जरिए एक लड़की के प्रोफाइल में दिलचस्पी दिखाई। लड़की के साथ बातचीत के बाद आरोपी ने उसे इसी साल  जनवरी महीने में एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान आरोपी ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की तो लड़की ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ करते हुए उससे गालीगलौज की। लड़की ने इसकी शिकायत एपीएमसी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन उसे आरोपी के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहे थे। चालाक आरोपी पांच महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा लेकिन छानबीन में जुटी पुसिस ने आरोपी को मुंबई स्थित मालाड के मालवणी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने दूसरी महिलाओं के साथ भी यौन उत्पीड़न की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उत्पीड़न की शिकार हुई दूसरी महिलाओं से भी पुलिस स्टेशन में आकर शिकायत करने की अपील की है।   

नाबालिग को कामोत्तेजक दवा देकर बलात्कार का आरोप

उधर नाबालिग लड़की को कामोत्तेजक गोलियां और इंजेक्शन देकर उसके बलात्कार के मामले में अंबोली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लड़की का पड़ोसी, उसकी पत्नी, लड़की का चाचा और चचेरा भाई शामिल है। अपनी शिकायत में लड़की ने दावा किया कि पड़ोसी एफ्रोडायसियाक्स इंजेक्शन और गोलियां देकर उसका आठ साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था और मुख्य आरोपी की पत्नी को भी इसकी जानकारी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की द्वारा अपने माता-पिता को लिखा गया 27 पन्नो का पत्र पुलिस को मिला। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी अपने पास उसकी अश्लील वीडियो क्लिप होने का दावा कर लगातार संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। लड़की ने यह भी दावा किया है कि उसके 19 साल के चचेरे भाई के साथ उसके संबंध थे और उनका चाचा दोनों की शादी का वादा कर उसे उत्तर प्रदेश ले गया था। पत्र के आधार पर पुलिस ने नाबालिक को अगवा करने के आरोप में लड़की के चाचा और उसके चचेरे भाई को उत्तर प्रदेश के अमेठी से गिरफ्तार कर लिया।  
 

Created On :   8 Jun 2021 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story