- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महिला की लाश दो बोरों से टुकड़ों में...
महिला की लाश दो बोरों से टुकड़ों में हुई थी बरामद, अब 2 हत्यारे गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मामूली विवाद के बाद 40 साल की महिला की हत्या कर लाश के टुकड़े दो अलग-अलग जगह फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मुंबई से सटे भिवंडी के टेमघर इलाके की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जियालाल खान, उम्र 38 साल और सुरेश राजगुरे, उम्र 40 साल है। पुलिस के मुताबिक वंशी कोराड नाम की जिस महिला की हत्या की गई है, उसकी आरोपियों से जान पहचान थी। दोनों आरोपी और महिला इलाके में ही मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। शुक्रवार को तीनों बैठ कर बात कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर वंशी और दोनों आरोपियों के बीच झगड़ा हो गया।
बोरे में थे लाश के टुकड़े
इंस्पेक्टर एमजी बग्गा के मुताबिक आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लाश छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े करके दो बोरियों में भरकर अलग-अलग इलाकों में फेंक दिए। शनिवार को पुलिस को फोन कर किसी ने जानकारी दी कि एक नाले के पास बोरी में कुछ पड़ा है और उसके आसपास खून के धब्बे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोलकर देखी, तो उसमें महिला के शरीर के कुछ मिले।
इलाके में चली पूछताछ
पुलिस ने इस दरिंदगी के देखकर पूरे इलाके की छानबीन शुरु कर दी। इस दौरान उसी तरह की एक और बोरी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने महीला के बारे में पूछताछ की। आसपास इलाकों से जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने महिला की पहचान की। पूछताछ में महिला के आखिरी बार आरोपियों के साथ देखे जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Created On :   22 Oct 2017 8:59 PM IST