अवैध संबंध के चलते हुई थी महिला की हत्या -खैरहा थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Police disclosed blind murder in Khairaha police station area, accused arrested
अवैध संबंध के चलते हुई थी महिला की हत्या -खैरहा थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के चलते हुई थी महिला की हत्या -खैरहा थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क शहडोल । खैरहा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले महिला की हत्या कर जलाने के मामले का पुलिस ने खुुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के मृतका से अवैध संंबंध थे। पीछा छुड़ाने के लिए उसने पत्नी के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। गौरतलब है कि पिछले बुधवार को बुढ़ार थाना अंतर्गत ग्राम मझियार में एक खेत में महिला की जली हुई लाश मिली थी।  पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद सबसे पहले पुलिस ने महिला के बारे मेें पता लगाना शुरू किया। जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में उम्र के आधार पर गुमशुदा महिलाओं के बारे में जानकारी एकत्र की गई। इस बीच बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी टोला की सिरवंती कोल पति श्यामलाल कोल उम्र 35 वर्ष नाम की महिला गुम पाई गई। शव के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान सिरवंती कोल के रूप में की गई। जांच के अगले चरण में महिला की गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल की गई तो ग्राम मझियार निवासी अहिवरण कोल का नाम सामने आया। अहिवरण कोल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पत्नी के साथ मिलकर हत्या और शव को जलाने का अपराध स्वीकार कर लिया। 
साथ रखने का दबाव बना रही थी महिला 
पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि अहिवरण कोल के मृतका के साथ अवैध संबंध थे। मृतका द्वारा आरोपी पर साथ रखने का दबाव बनाया जा रहा था। उससे पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपी ने महिला को मझियार में अब्दुल रज्जाक के खेत में बुलाया ओर डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खलिहान में रखे पैरे में दबाकर आग लगा दी। प्रेस वार्ता के दौरान एडिशनल एसपी प्रतिमा एस मैथ्यू, एसडीओपी वीपी पांडेय, भरत दुबे आदि मौजूद थे। मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी उदयभान मिश्रा, एएसआई वीरेंद्र सिंह तोमर, राम सिंह कोर्चाम, बालेंद्र सिंह, साउल मोरिस, गणेश पांडेय की प्रमुख भूमिका रही। साक्ष्य जुटाने में में पुलिस वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह की भूमिका रही।

Created On :   6 March 2020 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story