फादर्स डे पर पुलिस वाले ने कर दी अपने पिता की पिटाई, एएसआई के पद पर कार्यरत है आरोपी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
फादर्स डे पर पुलिस वाले ने कर दी अपने पिता की पिटाई, एएसआई के पद पर कार्यरत है आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  फादर्स-डे पर जहां लोग अपने पिता के प्रति कृतज्ञता जता रहे थे वहीं एक कुपुत्र द्वारा अपने माता-पिता और पत्नी पर हमला करने का मामला सामने आया। अपने माता-पिता पर हमला करने वाला  पुलिस विभाग में बतौर सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत है। आरोपी पुत्र के खिलाफ मानकापुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है । 

झिंगाबाई टाकली स्थित राठी ले-आउट निवासी सूरजलाल देवभुते (52) स्थानीय पुलिस महकमे में एएसआई है। सूरजलाल शादीशुदा है। बावजूद सूरजलाल के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। यह बात सूरजलाल की मां अनुबाई (70) के कानों तक भी पहुंच गई। उसने कई बार पुत्र और बहू में मध्यस्थता कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सूरजलाल के अवैध संबंधाें की वजह से परिवार में हमेशा अशांति बनी रहती थी।

दो दिन पहले दोपहर में अनुबाई ने सूरजलाल को समझाने के इरादे से जैसे ही अपने बाहरी युवती से प्रेम संबंध खत्म की बात कही, सूरजलाल भड़क गया। मां-बेटे में जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान तैश में आकर सूरजलाल ने टूटी हुई कुर्सी की लकड़ी से मां-पिता, और पत्नी पर हमला बोल दिया। तीनों की जमकर पिटाई की। सूरजलाल को आपे से बाहर देख आस-पड़ोस के लोगों ने मध्यस्थता करना बेकार समझा। फादर्स-डे के दिन उजागर हुए इस वाकये से सूरजलाल की काफी किरकिरी हुई है। प्रकरण थाने पहुंचा। सूरजलाल की पिटाई से घायलों तीनों को अस्पताल ले जाया गया। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

उपद्रवियों ने आधा दर्जन वाहनों में की तोड़फोड़
उपद्रवियों ने देर रात तहसील थाना क्षेत्र में जमकर उपद्रव मचाया। एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर आधा दर्जन से भी अधिक दो पहिया और चारपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। 7-8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पांचपांवली स्थित पहली रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले भारत तपासे (42) निजी काम करते है। शुक्रवार को रात करीब 11 से 12 बजे के 7-8 अज्ञात सशस्त्र बदमाश सड़क पर बेवजह अश्लील गाली-गलौज कर हंगामा कर रहे थे। भारत ने उन्हें फटकारा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भारत समेत बस्ती के अन्य लोगों के दो और चारपहिया वाहनों को निशाना बना कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

इससे बस्ती में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच किसी ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने का दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक उपद्रवी मौके से भाग चुके थे। यह लोग कौन थे और क्यों वाहनों को क्षतिग्रस्त किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। परिसर के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि, नशे में यूं ही हंगामा िकया गया, ताकि लोगों में दहशत बनी रहे। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

Created On :   17 Jun 2019 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story