जुआ खेलते पकड़ा गया पुलिस अधिकारी, कुल 41 जुआरी गिरफ्तार

police officer caught when he was gambling, 41 gamblers arrested
जुआ खेलते पकड़ा गया पुलिस अधिकारी, कुल 41 जुआरी गिरफ्तार
जुआ खेलते पकड़ा गया पुलिस अधिकारी, कुल 41 जुआरी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे।  जुआ जैसे अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के लिए कानून बने हैं और इसे प्रोत्साहित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती हैै। बावजूद इसके इस अवैध धंधों पर रोक लगाने सरकार की मदद करने की बजाए पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी उनके साथ शामिल होकर इस धंधे को फलने-फूलने दे रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या पुणे में सामने आया है जिसमें जुआ खेलते समय वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की देर रात मंुढवा परिसर स्थित कपिल मैट्रिक्स बिल्डिंग में की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग के भी कुछ अधिकारियों के पकड़े जाने से  महकमे में  खलबली मच गई है। 

बिल्डिंग में चल रहा था जुआ
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में बारामती शहर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय जाधव समेत 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंुढवा परिसर में कपिल मैट्रिक्स बिल्डिंग में जुआ चलाया जाता है ऐसी गुप्त जानकारी पुलिस को मिली थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिल्डिंग के 3 तथा 4 थीं मंजिल पर शुक्रवार की देर रात छापा मार कार्रवाई की। कार्र‌ाई के दौरान जाधव जुआ खेल रहा था। उस से पूछताछ की गई तब वह बारामती शहर पुलिस थाने में कार्यरत होने की जानकारी मिली। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 लाख 40 हजार रूपयों की नकद राशि, 4 चार पहिया एवं दुपहिया, टीवी ऐसा करीबन 1 करोड़ रूपयों काब माल जब्त किया गया है। उक्त जुए का क्लब पूर्व पार्षद अविनाश जाधव का होने का पाया गया है। सभी पर मंुढवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

जांच के बाद की जाएगी कड़ी कार्रवाई

दरमियान पुणे जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुवेझ हक ने कहा कि शहर पुलिस द्वारा इस कार्रवाई की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस निरीक्षक जाधव पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर अधिकारी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
 

Created On :   9 Dec 2017 1:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story